Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jamshedpur में बना गाना Har Har Shambhu Shiv Mahadeva पूरे भारत में ट्रेंडिंग पर...अब तक 2.8 करोड़ लोगों ने देखा

Jamshedpur News गाने में म्यूजिक जमशेदपुर बिरसानगर के आकाश देव ने दी है। उसी के स्टूडियों में गाने की शूटिंग भी हुई है। आकाश करीम सिटी कॉलेज का छात्र रहा है। वह 14 साल से गाना बना रहा है।

By Sanam SinghEdited By: Updated: Sun, 26 Jun 2022 09:17 PM (IST)
Hero Image
Jamshedpur News : यूट्यूब पर दस लाख लोगों ने वीडियो को किया लाइक।

जमशेदपुर। पूरे देश में आजकल एक गाना सभी के जुबां पर है। गाने को सभी गुनगुनाना रहे हैं। आपने में भी इस गाने को सुना होगा, लेकिन आपको पता नहीं होगा, इस गाने को जमशेदपुर युवा ने जमशेदपुर में तैयार किया गया है। गाने का नाम है हर हर शंभू शिव महादेवा... बिरसानगर के आकाश देव ने इस गीत में म्यूजिक दिया है। इस गाने की रिकार्डिंग जमशेदपुर के बिरसानगर में हुई है। 

गाने ने इंटरनेट मीडिया में मचाया धमाल, यूट्यूब पर गाना 13 वें नंबर

इस गाने ने इंटरनेट मीडिया में धमाल मचा दिया। लोग इंस्टाग्राम में रिल्स बना रहे हैं। वहीं यूट्यूब में गाना टॉप ट्रेंडिंग में पर चल रहा है। यह गाना यूट्यूब पर म्यूजिक ट्रेंडिंग पर टॉप 13 वें नंबर पर है।  गाने को अभी तक दो करोड़ अस्सी लाख लोगों ने देखा है। वहीं दस लाख लोगों ने वीडियो का लाइक किया है। गाना को इसी माह रिलीज किया गया था।

बड़बिल के युवा ने दी आवाज, जमशेदपुर के आकाश देव तैयार किया म्यूजिक

इस गाने में झारखंड से सटे ओडिशा के बड़बिल निवासी जीतू शर्मा व अभीलिप्सा पांडा ने आवाज दी है। वहीं कैमरा मैन मनीष है। वीडियो को एडिटिंग मनोरंजन साहू ने किया है। जमशेदपुर में बना यह पहला भक्ति गाना है जो पूरे भारत में 13 नंबर पर ट्रेंडिंग कर रहा है। यह महादेव पर बना भक्ति गीत है। यह भक्ति गीत पूरे देश के युवाओं को काफी पसंद आ रहा है।

गाने का म्यूजिक लोग काफी पसंद कर रहे हैं

गाने के म्यूजिक लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे है यही कारण है जो यह पूरे भारत में ट्रेंड कर रहा है। खासकर युवाओं को पसंद आ रहा है। इस गाने में संगीत जमशेदपुर बिरसानगर निवासी आकाश देव ने दिया है। आकाश के स्टूडियों में गाना रिकार्ड किया गया है। आकाश देव करीम सिटी कॉलेज मॉस कॉम विभाग का छात्र रहा है। करीबन 14 साल से गाना बना रहा है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर