Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jharkhand Weather Today: झारखंड के 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जमशेदपुर ने तोड़ दिया रिकॉर्ड

Jharkhand Weather News Today झारखंड में बारिश का दौर जारी है। आज यानी शनिवार को भी 8 जिलों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं जमशेदपुर में बीते 24 घंटों में जमकर बारिश हुई है जिसने रिकॉर्ड बना दिया है। वहीं इस भारी बारिश के चलते स्वर्णरेखा-खरकई नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। किसानों के लिए चेतावनी जारी की गई है।

By Amit Kumar Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Sat, 10 Aug 2024 08:39 AM (IST)
Hero Image
झारखंड में मानसून का प्रभाव बढ़ा (जागरण फोटो)

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर/रांची। Jharkhand Weather: झारखंड में बारिश ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। मानसून के सक्रिय होने से झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। जमशेदपुर ने इस बार रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे अधिक बारिश दर्ज की है। अगले 24 घंटों में भी 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। बेवजह लोगों को घर से बाहर निकलने से बचने के लिए कहा गया है।

इन 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

झारखंड के 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में धनबाद, देवघर, दुमका, चतरा, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा,और साहेबगंज में भारी बारिश हो सकती है। लोगों से बेवजह बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है। झारखंड में चक्रवात बनने की संभावना भी बढ़ गई है।

जमशेदपुर ने तोड़ा बारिश का रिकॉर्ड

 सबसे अधिक बारिश 54.2 एमएम  जमशेदपुर शहर में दर्ज की गई। यह इस साल का 24 घंटे में सबसे अधिक  बारिश होने का रिकार्ड है। इस साल अभी तक इतनी बारिश नहीं हुई है। शुक्रवार को दिनभर रुक-रुक कर वर्षा होते रही। इससे नदियों का जलस्तर भी बढ़ते जा रहा है।

स्वर्णरेखा-खरकई डेंजर जोन के करीब

स्वर्णरेखा-खरकई डेंजर जोन के करीब है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने भी निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क किया है। वहीं, नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर रखीं जा रही है। दिनभर में दो बार रिपोर्ट जारी की जा रही है। फिलहाल स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर 116.82 मीटर है। जबकि इसका डेंजर लेवल 121.50 मीटर है। वहीं, खरकई नदी का जलस्तर 126.29 मीटर है। जबकि इसका डेंजर लेवल 129.0 मीटर है। अगर इसी तरह की वर्षा होते रही तो डेंजर लेवर पार होने में समय नहीं लगेगा। इससे शहर में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।  

Flood in Jharkhand: गढ़वा में सोन नदी का कहर, बाढ़ में फंसे 50 से अधिक ग्रामीण; रेस्क्यू में जुटी NDRF की टीम

'झारखंड का पानी बंगाल में बाढ़ ला रहा', ममता बनर्जी ने हेमंत सोरेन को मिलाया फोन; दे डाली नसीहत