Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

जुगसलाई रेलवे ओवरब्रिज में स्लैब बनाने का काम शुरू

जासं जमशेदपुर शहरवासियों के लिए खुशखबरी है कि वर्षों से लटके जुगसलाई रेलवे ओवरब्रिज

By JagranEdited By: Updated: Fri, 11 Dec 2020 11:16 AM (IST)
Hero Image
जुगसलाई रेलवे ओवरब्रिज में स्लैब बनाने का काम शुरू

जासं, जमशेदपुर : शहरवासियों के लिए खुशखबरी है कि वर्षों से लटके जुगसलाई रेलवे ओवरब्रिज निर्माण का कार्य अब तेजी से शुरू हो गया है। रेलवे साइड में स्लैब बनाने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। पथ निर्माण विभाग जमशेदपुर के कार्यपालक अभियंता नर्मदेश्वर सहाय ने बताया कि एक सप्ताह में रेलवे साइड में ढलाई का काम शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही आरओबी में बाधा बने 54 मकानों का शिफ्टिग करने के लिए निर्माण का कार्य काफी तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मकान बन जाएंगे, उसके बाद लोगों को वहां शिफ्ट कर दिया जाएगा।

बता दें कि लगभग 29 करोड़ की लागत से जुगसलाई फाटक के पास बनने वाले रेल ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हो गया था। लेकिन, उसमें 54 मकान बाधा बन रहे थे। जहां पर नक्शा के अनुसार पिलर बनना है। यह तो उपायुक्त सूरज कुमार व पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता नर्मदेश्वर सहाय का प्रयास का ही परिणाम है कि 54 मकानों का निर्माण कार्य शुरू हो पाया है। पथ निर्माण विभाग पथ प्रमंडल जमशेदपुर के कार्यपालक अभियंता नर्मदेश्वर सहाय ने बताया कि करीब 29 करोड़ की लागत से जुगसलाई फाटक के पास बनने वाले रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण लंबे समय से लटका हुआ था। नर्मदेश्वर सहाय कहते हैं कि अब चूंकि 54 घरों को दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने के लिए नए मकान बनाने का काम शुरू कर दिया गया है।

------

29 करोड़ से बनाए जा रहे आरओबी

जुगसलाई रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण में कुल लागत का रेलवे व राज्य सरकार के बीच 60 व 40 प्रतिशत खर्च करने का समझौता हुआ था। जिसमें से रेलवे ने अपना 11 करोड़ रुपये खर्च कर निर्माण पूरा कर दिया। जबकि 18 करोड़ रुपये में पथ निर्माण विभाग काम कर रही है। पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता का कहना है कि दो पिलर व स्लैब ढालने का काम बचा है। जिसे अब जल्द ही पूरा कर दिया जाएगा।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें