Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Fashion Tips : जींस को पहनें इस तरह तो दिखेगा ग्लैमरस व स्टाइलिश लुक, पर्सनालिटी में भी लग जाएगा चार चांद

Fashion Tips फैशन की दुनिया में जींस ही एक ऐसा उत्पाद है जो कई दशकों से शीर्ष पर बना हुआ है। जींस पहनने मात्र से न सिर्फ आपके पर्सनालिटी में बदलाव आ जाता है बल्कि ग्लैमरस व स्टाइलिश लुक भी दिखने लगता है...

By Jitendra SinghEdited By: Updated: Sun, 14 Nov 2021 08:15 AM (IST)
Hero Image
Fashion Tips : जींस को पहनें इस तरह तो दिखेगा ग्लैमरस व स्टाइलिश लुक

जमशेदपुर : आधुनिक युग में जींस एक बेहतरीन फैशन स्टाइल के रूप में उभरा है। दुनिया भर में आज बड़े पैमाने पर कई तरह के स्टाइलिश जींस को कैरी किया जाता है। बेहतरीन फैशन स्टाइल के रूप में उभरा है। आजकल ऐसे कई तरह के स्टाइलिश जींस बाजार में उपलब्ध है जो खासकर लड़कियों को ध्यान में रखकर बनाए जाते हैं।

कहा जाता है कि फैशन के मामले में लड़कियों का कोई मुकाबला नहीं होता है। उन्हें ये पता होता है कि उन पर कौन सा स्टालिश जींस शुट करेगा। यहीं एक बड़ी वजह है कि जिसके चलते कई मौकों पर लड़कियां स्टाइलिश जींस कैरी करके आकर्षण का केंद्र बनी रहती है। वहीं दूसरी तरफ कई ऐसी लड़कियां भी होती है, जो इस दुविधा में फंसी रहती है कि हम क्या पहने? इसी कड़ी में आज हम आपको जींस पहनने के कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने वाले है जिन्हें अगर कोई फॉलो करती है तो उसका लुक काफी ग्लैममरस और स्टाइलिश दिखेगा।

डिस्ट्रेस्ड जींस

अक्सर कई लड़कियां खास मौकों पर रिप्ड जींस को कैरी करने का विकल्प चुनती है। हालांकि हर बार रिप्ड जींसं को पहनना हमारे लुक में कमी ला सकती है। ऐसे में डिस्ट्रेड जींस पहनना बेहतर रहता है।

फ्लेयर्ड जींस

फ्लेयर्ड जींस का चलन भी बीते कुछ सालों से काफी बढ़ा है। ये जींस खासकर उन लड़कियों के लिए काफी बढियां हैं, जिनकी टांगे काफी पतली होती है। फ्लेयर्ड जींस को प्लेन टीशर्ट के साथ कैरी करने पर आपको एक स्टाइलिश लुक मिलेगा।

हाई वेस्ट जींस

अगर आप किसी पार्टी या खास जगह पर जा रही है पर आप इस दुविधा में फंसी है तो क्या पहने? तो ऐसे में आप हाई वेस्ट जींस को कैरी कर सकती है। खास मौको पर हाई वेस्ट जींस को पहनने पर आपको एक आकर्षक लुक मिलेगा।

स्किनी जींस

बीते कुछ सालों से स्किनी जींस का चलन बढ़ा है। देश दुनिया में बड़े पैमाने पर इस जींस को कैरी किया जा रहा है। इसे आप लांग शर्ट के साथ कैरी कर सकती है। पार्टी या खास मौकों पर जाने के लिए इसको कैरी करना काफी अच्छा विकल्प है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर