Move to Jagran APP

सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्‍कूल चाईबासा में महर्षि दयानंद की जयंती मनाई गई

कार्यक्रम की शुरुआत महर्षि दयानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। मौके पर आयोजित विशेष प्रार्थना सभा को संबोधित करते हुए प्राचार्या रेखा कुमारी ने कहा कि हमारे महापुरुषों ने अपने जीवन में हमें सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी है।

By Vikas SrivastavaEdited By: Updated: Sat, 12 Feb 2022 05:00 PM (IST)
Hero Image
कार्यक्रम प्रस्‍तुत करते सूरज मल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल चाईबासा के छात्र व छात्राएं।
चाईबासा (जागरण संवाददाता) । चाईबासा के स्थानीय सूरज मल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल में आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान कई तरह की गतिविधियों का संचालन किया गया। वहीं बच्‍चों को महर्षि दयानदं के बारे में विस्‍तार से बताया गया। खासतौर से आर्य समाज के दस सिद़धांतों की व्‍याख्‍या की गई।

पुष्‍प अर्पित कर हुई जयंती समारोह की शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत महर्षि दयानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। मौके पर आयोजित विशेष प्रार्थना सभा को संबोधित करते हुए प्राचार्या रेखा कुमारी ने कहा कि महर्षि दयानंद की जयंती बच्चों के साथ न मना पाने की कमी खल रही है।हमारे महापुरुषों ने अपने जीवन में हमें सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी जिसके कारण आज हम वर्तमान की परिस्थितियों से लड़ पा रहे हैं। प्राचार्या ने कहा कि आर्य समाज के 10 सिद्धांत हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं हमें उनके बताए मार्ग पर ईमानदारी व सच्चाई के साथ आगे बढ़ते रहना चाहिए।

छात्र-छात्राओं ने रखे विचार, सांस्‍कृतिक कार्यक्रम भी  हुआ आयोजन

आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद की जयंती समारोह के दौरान छात्रा पारिषा सर्राफा व छात्र अनंत खिरवाल ने महर्षि दयानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। शिक्षक ओ सी दास के निर्देशन में राग बहार साइनी दत्ता द्वारा प्रस्तुत किया गया। जयप्रकाश व सुमित्रा कुमारी ने दयानंद गीत प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। शिक्षक साकिब सलीम व देवानंद तिवारी ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। मंच संचालन श्रेया रॉय ने किया। इस अवसर पर सभी ने महर्षि दयानंद के बताए रास्‍ते पर चलने का संकल्‍प लिया।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।