Move to Jagran APP

Ratan Tata : 84 साल के रतन टाटा तीन पीढ़ियों के लिए ऐसे तैयार कर रहे कारपोरेट लीडर्स

Ratan Tata नोएल के तीन बच्चे बोर्ड के सदस्यों के रूप में शामिल होने से पहले से ही टाटा समूह की विभिन्न कंपनियों के साथ काम कर रहे हैं। प्रतिद्वंद्वी कंपनियों की अगली पीढ़ी के विपरीत समूह में उनकी उपस्थिति को कुछ समय के लिए गुप्त रखा गया है...

By Jitendra SinghEdited By: Updated: Fri, 04 Nov 2022 12:38 PM (IST)
Hero Image
Ratan Tata : 84 साल के रतन टाटा तीन पीढ़ियों के लिए ऐसे तैयार कर रहे कारपोरेट लीडर्स

जमशेदपुर : टाटा समूह की सहायक कंपनी टाटा मेडिकल सेंटर ट्रस्ट के बोर्ड ने नोएल टाटा के तीन बच्चों- लिआह, नेविल और माया को 2 नवंबर से कंपनी में बड़ी भूमिकाओं के लिए तैयार करने के लिए शामिल किया है। टाटा समूह केअगली तीन पीढ़ी के सदस्यों को रतन टाटा के नेतृत्व में तैयार किया जाएगा। नोएल अपने पिता की ओर से रतन टाटा के सौतेले भाई हैं और टाटा समूह में एक शेयरधारक भी हैं।

टाटा मेडिकल सेंटर ट्रस्ट में बोर्ड में सदस्यों की संख्या बढ़ी

टाटा मेडिकल सेंटर ट्रस्ट कोलकाता में एक कैंसर अस्पताल का प्रबंधन करता है, जिसका उद्घाटन मई 2011 में रतन टाटा ने किया था। लिआ, नेविल और माया को शामिल करने के साथ टाटा मेडिकल सेंटर ट्रस्ट में बोर्ड के सदस्यों की संख्या दोगुनी होकर छह बोर्ड सदस्य हो गई है। इससे पहले टाटा मेडिकल सेंटर ट्रस्ट बोर्ड के सदस्यों में 84 वर्षीय रतन टाटा, 74 वर्षीय विजय सिंह और 62 वर्षीय मेहली मिस्त्री शामिल थे। विशेष रूप से, टाटा मेडिकल सेंटर ट्रस्ट के अलावा, दोराबजी टाटा ट्रस्ट और रतन टाटा ट्रस्ट के बोर्ड के सदस्यों की आयु 60 वर्ष से अधिक है।

टाटा इंटरनेशनल के प्रबंध निदेशक हैं नोएल टाटा

नोएल टाटा , जो वर्तमान में ट्रेंट और टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन के अध्यक्ष हैं, को 2019 में टाटा मेडिकल सेंटर ट्रस्ट के बोर्ड सदस्य के रूप में शामिल किया गया था। 2022 में उन्हें सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टी के रूप में शामिल किया गया। नोएल वर्तमान में टाटा इंटरनेशनल के प्रबंध निदेशक और टाइटन कंपनी के उपाध्यक्ष के रूप में भी काम कर रहे हैं। वह नवल टाटा और उनकी दूसरी पत्नी सिमोन टाटा के बेटे हैं, जिन्होंने 2006 में ट्रेंट की स्थापना की थी।

नोएल के तीन बच्चे बोर्ड में शामिल

नोएल के तीन बच्चे बोर्ड के सदस्यों के रूप में शामिल होने से पहले से ही टाटा समूह की विभिन्न कंपनियों के साथ काम कर रहे हैं। प्रतिद्वंद्वी कंपनियों की अगली पीढ़ी के विपरीत, समूह में उनकी उपस्थिति को कुछ समय के लिए गुप्त रखा गया है। हालांकि, सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 37 वर्षीय लिआ, जो नोएल की सबसे बड़ी संतान है, मुंबई के जय हिंद कॉलेज और मैड्रिड में IE बिजनेस स्कूल की पूर्व छात्रा है। वह वर्तमान में इंडियन होटल कंपनीमें काम कर रही है, जो 2007 से टाटा समूह के होटलों का संचालन और प्रबंधन करती है।

टाटा कैपिटल काम करती हैं लिआ

लिआ की बहन, 34 वर्षीय माया वारविक विश्वविद्यालय और बेयस बिजनेस स्कूल की पूर्व छात्रा हैं। वह वर्तमान में टाटा कैपिटल के साथ काम करने के बाद टाटा डिजिटल के साथ काम करती हैं। 30 वर्षीय नेविल टाटा, बेयस बिजनेस स्कूल के पूर्व छात्र हैं और वर्तमान में ट्रेंट के हिस्से के रूप में काम करते हैं, और फैशन रिटेल ब्रांड ज़ूडियो स्टोर्स के संचालन का प्रबंधन करते हैं।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें