Move to Jagran APP

Tata Nano EV : जल्द लांच होने जा रही है नैनो इलेक्ट्रिक कार, 10 सेकेंड में 60 किमी. की स्पीड

Tata Nano EV दिल थामकर बैठिए। जल्द ही लखटकिया कार नैनो का इलेक्ट्रिक वर्जन बाजार में आने वाला है। हाल ही में रतन टाटा को नैनो की कस्टमाइज्ड इलेक्ट्रिक कार भेंट की गई थी। इस कार की खासियत जान आप भी हैरान रह जाएंगे...

By Jitendra SinghEdited By: Updated: Mon, 07 Mar 2022 06:30 AM (IST)
Hero Image
Tata Nano EV : जल्द लांच होगी टाटा की नैनो इलेक्ट्रिक कार, रतन टाटा कर चुके हैं सवारी

जमशेदपुर : पद्म विभूषण व टाटा समूह के अंतरिम चेयरमैन रतन टाटा इन दिनों काफी चर्चा में हैं। जमशेदपुर के युवाओं ने उनके ऊपर ‘भारत रतन’ एलबम का निर्माण किया है जिसकी गूंज देशभर में सुनाई दे रही हैं। वहीं, इससे पूर्व वे नैनो ईवी कार पर सवारी कर चुके हैं, जिसे लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि लखटकिया कार नाम से मशहूर हुई नैनो नए अवतार में फिर से बाजार में वापसी कर सकती है।

खासकर जब से रतन टाटा ने इसपर सवारी की है। दरअसल, भारतीय बाजार के इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में टाटा मोटर्स का दबदबा है। टाटा की इलेक्ट्रिक एसयूवी नेक्सन ईवी लगातार टॉप सेलिंग इलेक्ट्रिक कार बनी हुई है। कंपनी इस सेगमेंट में अपना दबदबा बरकरार रखने के लिए आने वाले समय में कुछ नए इलेक्ट्रिक व्हीकल लांच करने वाली है।

नैनो ईवी कार रतन टाटा को गिफ्ट में मिली

नैनो कार का प्रोडक्शन बंद हो गया है। कहा जाता है कि टाटा मोटर्स ने बाजार में उम्मीद के अनुसार सफलता हाथ नहीं लगने के कारण नैनो का प्रोडक्शन बंद कर दिया था। लेकिन हाल ही में रतन टाटा को कस्टमाइज्ड नैनो ईवी गिफ्ट मिलने से बाजार एक बार फिर से गर्म हो गया है।

कहा जा रहा है कि रतन टाटा को नैनो का ईवी अवतार इतना पसंद आया था कि वह खुद को उसकी सवारी से रोक नहीं पाए थे। रतन टाटा को 72वी नैनो ईवी खूब पसंद आई थी। उसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि टाटा मोटर्स इस कार को इलेक्ट्रिक वर्जन में लेकर आ सकती है।

रतन टाटा को इस कंपनी ने दिया था तोहफा

आपके मन में सवाल चलता होगा कि रतन टाटा को आखिर किस कंपनी ने यह तोहफा दिया। तो आइए हम आपको बताते हैं। दरअसल, रतन टाटा को नैनो ईवी का तोहफा इलेक्ट्रा ईवी कंपनी से मिली था। यह कंपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए पावरट्रेन बनाती है।

रतन टाटा ही इलेक्ट्रा ईवी के फाउंडर हैं। कंपनी ने लखटकिया कार को कस्टमाइज कर इलेक्ट्रिक कार का रूप दिया था। कंपनी ने खुद इसकी जानकारी linkedin पर दी थी। कंपनी ने बताया था कि उसके फाउंडर रतन टाटा को न सिर्फ यह कार पसंद आई बल्कि उन्होंने नैनो ईवी की सवारी का भी आनंद लिया।

इन फीचर्स से लैस है टाटा नैनो ईवी

अब आइए आपको टाटा नैनो ईवी कार के बारे में विस्तार से बताते हैं। दरअसल, नैनो ईवी चार सीटों वाली कार है। इसकी रेंज 160 किलोमीटर तक है। यह कार 10 सेकेंड से कम समय में जीरो से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है।

इसमें लिथियम आयन बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। टाटा मोटर्स का कहना है कि यह कार रियल कार वाली फील देती है। इस कार में 72वी आर्किटेक्चर का इस्तेमाल किया गया है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।