Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Vande Bharat Express: जमशेदपुर को 3-3 नई वंदे भारत एक्सप्रेस का तोहफा, जानें क्‍या है क‍िराया और रूट

Vande Bharat Express दक्षिण पूर्व रेलवे ने तीन नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के किराए की जानकारी साझा की है। पीएम नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को इन ट्रेनों का उद्घाटन करेंगे। टाटा-पटना राउरकेला-हावड़ा और टाटा-ब्रह्मपुर मार्गों के लिए अलग-अलग किराया तय किया गया है। बुकिंग उसी दिन से शुरू होगी और ट्रेनों का परिचालन क्रमशः 18 और 22 सितंबर से होगा।

By Jagran News Edited By: Mohit Tripathi Updated: Sat, 14 Sep 2024 09:51 PM (IST)
Hero Image
तीनों ट्रेनों के अलग-अलग स्टेशनों का किराया तय।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे से चलने वाली तीन नई वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया तय कर दिया गया है। इसमें एक्जीक्यूटिव क्लास में टाटा से ब्रह्मपुर के लिए 2815 जबकि टाटा से पटना के लिए 2130 रुपये यात्रियों को चुकाने होंगे।

दक्षिण पूर्व रेलवे में तीन नए वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात रविवार 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड की जनता को देंगे। इसमें टाटानगर से पटना, राउरकेला से टाटानगर होते हुए हावड़ा और टाटानगर से ब्रह्मपुर शामिल है।

रेलवे बोर्ड ने तीनों वंदे भारत एक्सप्रेस में एक्जीक्यूटिव क्लास से लेकर एसी चेयर कार की व्यवस्था यात्रियों के लिए की है। साथ ही तीनों ट्रेनों के अलग-अलग स्टेशनों का किराया तय कर उसे रेलवे के सेंटर फॉर रेलवे इंर्फोमेशन सिस्टम्स (क्रिस) में अपलोड कर दिया गया है।

कब से शुरू होगी बुकिंग

इन ट्रेनों की बुकिंग कब से शुरू होगी, इसकी घोषणा अब तक नहीं की गई है। रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, प्रधानमंत्री द्वारा 15 सितंबर को हरी झंडी दिखाने के साथ ही इन तीनों ट्रेनों की बुकिंग शुरू कर दी जाएगी।

मालूम हो कि राउरकेला से हावड़ा और ब्रह्मपुर से टाटानगर की वंदे भारत एक्सप्रेस 18 सितंबर से जबकि टाटानगर से पटना के लिए 22 सितंबर से नियमित ट्रेनों का परिचालन होगा।

किस ट्रेन का किस स्टेशन तक कितना किराया

टाटा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस (Tata-Patna Vande Bharat Express)

टाटा से पटना

  • एसी चेयर कार: ₹1150
  • एक्जीक्यूटिव क्लास: ₹2130

टाटा से गया

  • एसी चेयर कार: ₹985
  • एक्जीक्यूटिव क्लास: ₹1855

टाटा से कोडरमा

  • एसी चेयर कार: ₹865
  • एक्जीक्यूटिव क्लास: ₹1620

टाटा से पारसनाथ

  • एसी चेयर कार: ₹740
  • एक्जीक्यूटिव क्लास: ₹1370

टाटा से गोमो

  • एसी चेयर कार: ₹705
  • एक्जीक्यूटिव क्लास: ₹1300

टाटा से बोकारो

  • एसी चेयर कार: ₹655
  • एक्जीक्यूटिव क्लास: ₹1195

टाटा से मुरी

  • एसी चेयर कार: ₹565
  • एक्जीक्यूटिव क्लास: ₹1015

टाटा से चांडिल

  • एसी चेयर कार: ₹485
  • एक्जीक्यूटिव क्लास: ₹845

2. राउरकेला-हावड़ा वंदे भारत (Rourkela-Howrah Vande Bharat Express)

राउरकेला से चक्रधरपुर

  • एसी चेयर कार: ₹665
  • एक्जीक्यूटिव क्लास: ₹1105

राउरकेला से टाटानगर

  • एसी चेयर कार: ₹765
  • एक्जीक्यूटिव क्लास: ₹1305

राउरकेला से खड़गपुर

  • एसी चेयर कार: ₹1055
  • एक्जीक्यूटिव क्लास: ₹1865

राउरकेला से हावड़ा

  • एसी चेयर कार: ₹1240
  • एक्जीक्यूटिव क्लास: ₹2240

टाटा से हावड़ा

  • एसी चेयर कार: ₹750
  • एक्जीक्यूटिव क्लास: ₹1460

3. टाटा-ब्रह्मपुर वंदे भारत एक्सप्रेस (Tata-Brahmapur Vande Bharat Express)

टाटा से ब्रह्मपुर

  • एसी चेयर कार: ₹1520
  • एक्जीक्यूटिव क्लास: ₹2815

टाटा से खुरदा रोड

  • एसी चेयर कार: ₹1280
  • एक्जीक्यूटिव क्लास: ₹2325

टाटा से भुवनेश्वर

  • एसी चेयर कार: ₹1250
  • एक्जीक्यूटिव क्लास: ₹2270

टाटा से कटक

  • एसी चेयर कार: ₹1210
  • एक्जीक्यूटिव क्लास: ₹2170

टाटा से चाईबासा

  • एसी चेयर कार: ₹485
  • एक्जीक्यूटिव क्लास: ₹910

यह भी पढ़ें: Vande Bharat Train: मौसम के हिसाब से अनुकूल हो जाएगा वंदे स्लीपर का एसी, यात्रियों के लिए गर्म पानी से स्नान की होगी सुविधा

Vande Bharat Train: वाराणसी से देवघर वंदे भारत एक्सप्रेस से जाना अब और आसान, मात्र सात घंटे 10 मिनट में पूरी होगी यात्रा

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर