Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Tata Steel के नोवामुंडी लौह अयस्क खदान को मिला फाइव स्टार रेटिंग, जाने किस वजह से मिली यह उपलब्धि

Tata Steel Noamundi iron ore mine अपने ऑपरेशन में तकनीक का इस्तेमाल करते हुए काम कर रहा है। ऐसे में टाटा स्टील के इस माइंस को फाइव स्टार रेटिंग मिली है। नई दिल्ली में खान एवं खनिज विभाग के 50वें राष्ट्रीय सम्मेलन में टाटा स्टील को यह सम्मान मिला है।

By Rakesh RanjanEdited By: Updated: Thu, 25 Nov 2021 02:54 PM (IST)
Hero Image
यह पुरस्कार हमारी प्रतिद्धता और मजबूती का प्रमाण : वीपी

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : टाटा स्टील tata steel देश की सबसे बड़ी स्टील उत्पादन कंपनी है। क्रूड स्टील के निर्माण में कोयला के अलावा लौह अयस्क कच्चे माल के रूप में इस्तेमाल होता है। इसके लिए टाटा स्टील के पास अपनी माइंस है जहां से हर दिन उत्पादन होता है। टाटा स्टील का नोआमुंडी स्थित लौह अयस्क माइंस में लगातार तीन वित्तीय वर्षों से वर्ष 2018-18, वर्ष 2018-19 व 2019-20 में अपने ऑपरेशन में तकनीक का इस्तेमाल करते हुए काम कर रहा है। ऐसे में टाटा स्टील के इस माइंस को फाइव स्टार रेटिंग मिली है। नई दिल्ली में खान एवं खनिज विभाग के 50वें राष्ट्रीय सम्मेलन में टाटा स्टील को यह सम्मान मिला है।

यह पुरस्कार हमारी प्रतिद्धता और मजबूती का प्रमाण : वीपी

समारोह में भारत सरकार के कोयला, खान व संसदीय मामलों के केंद्रीय मंत्री ने टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (रॉ मटेरियल) डीबी सुंदर रामम काे यह पुरस्कार दिया। पुरस्कार मिलने पर डीबी सुंदर रामनन का कहना है कि टाटा स्टील के लिए सतत विकास कोई नई बात बात नहीं है। यह हमारे सिद्धांतों और मूल्यों पर निहित है। सतत माइनिंग माइंस के जीवन के प्रत्येक चरण में टेक्नोलॉजी के विवेकपूर्ण उपयोग की मांग करता है। वर्तमान में हमारा फोकस डिजिटलीकरण और स्मार्ट संसाधनों पर है जिसका उपयोग कर हम अपने स्टेकहोल्डरों का स्थायी भविष्य बनाना है। यह पुरस्कार हमारी सस्टेनबिलिटी माइंनिग अभ्यासों का प्रमाण है। यह सस्टेनेबल डेवलपमेंट के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और मजबूती का प्रमाण है।

टाटा स्टील को इस वजह से मिली स्टार रेटिंग

टाटा स्टील अपने माइंस का संचालन शून्य हानि, संसाधन की दक्षता और इकोलॉजिकल फूटप्रिंट में कमी और समुदाय व श्रमबल के कल्याणकारी सिद्धांतों में गहराई से करती है। सस्टेनबिलिटी इसके संचालन की आधारशिला और इसी सस्टेनबिलिटी के साथ नोआमुंडी आयरन ओर माइंस में ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने और कार्बन फुटप्रिंट को कम करने की दिशा में काम करता है। इसके तहत वर्षा जल संचयन कर नोआमुंडी व माइंस क्षेत्र के आसपास पौधारोपण कर कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने व सस्टेनेबल तरीके से बिजली उत्पादन करने में मदद मिल रही है। टाटा स्टील ने तीन मेगावॉट सोलर पावर प्लांट की स्थापना की है।

वर्ष 2016 में खनन मंत्रालय ने शुरू की थी स्टार रेटिंग पुरस्कार

केंद्रीय खान मंत्रालय ने सस्टेनेबल डेवलपमेंट को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2016 में स्टार रेटिंग पुरस्कार की शुरूआत की थी। इसमें खान मंत्रालय अपने तय प्रावधानों के आधार पर कंपनियों को फाइव स्टार रेटिंग देता है। इसका उद्देश्य माइंस क्षेत्र में माइनिंग के साथ बहु प्रयोग द्वारा कार्बन उत्सर्जन को कम करते हुए क्षेत्र का सतत विकास करना है।