Move to Jagran APP

इन उपायों से तत्काल दूर होगा दांतों का दर्द, जरूर आजमाएं

Health. आइए आपको बताते हैं दांतों में दर्द से राहत पाने के कुछ घरेलू नुख्से। इसके लिए आपको घर से बाहर जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी और राहत भी तुरंत मिलेगी।

By Rakesh RanjanEdited By: Updated: Sun, 20 Jan 2019 06:48 PM (IST)
Hero Image
इन उपायों से तत्काल दूर होगा दांतों का दर्द, जरूर आजमाएं

जमशेदपुर, जेएनएन। दांतों में दर्द की असहनीय पीड़ा जो भुगतता है वही समझता है। जी करता है कुछ ऐसा करें जिससे फौरी राहत मिले। आमतौर पर लोग दर्द निवारक दवा का सहारा लेते हैं। इससे तत्काल दर्द से राहत तो मिल जाती है, लेकिन इसका दूरगामी असर सेहत पर पड़ता है। आइये आपको बताते हैं कुछ घरेलू नुख्से। इसके लिए आपको घर से बाहर जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी और राहत भी तुरंत मिलेगी।

सरसों का तेल

दांतों में दर्द की समस्या रहने पर आप नियमित रूप से सरसों के तेल में हल्दी और नमक मिलाकर अंगुली से दांतों पर रगड़ें। इससे तत्काल फायदा मिलेगा। ज्यादा दर्द हो रहा है तो तुरंत राहत पाने के लिए 15 मिनट तक लगातार मालिश करें। यदि आपके दांत में दर्द नहीं भी है, तो सरसों के तेल और नमक की मालिश से आपके दांत हमेशा के लिए स्वस्थ रहेंगे।

लहसुन

लहसुन की एक कली को सेंधा नमक के साथ पीसकर दर्द वाले दांत में लगाने से दर्द में राहत मिलती है। यदि आप इसे पीस भी न सकें तो लहसुन की कली को दर्द वाले दांत के ऊपर रखने से आराम मिलेगा।

हींग है लाभकारी

हींग दांतों के दर्द से तुरंत राहत देती है। हींग को मौसमी के के रस में भिगोने के बाद दर्द वाले दांत के पास रखें। मौसमी नहीं होने पर आप हींग को नींबू के रस में भी डुबो सकते हैं। ऐसा करने से आपको कुछ देर बाद दांत दर्द में जरूर आराम मिलेगा।

बर्फ दर्द करता छू मंतर

बर्फ दर्द वाली जगह को सुन्न करने में मदद करता है। यदि आप दर्द वाले दांत पर कुछ समय के लिए बर्फ रखेंगे तो आपको राहत मिलेगी। यदि आपके दांत में खाली होने के कारण दर्द हो रहा है, तो बर्फ न रखें। ऐसे में बर्फ का टुकड़ा रखना ज्यादा परेशानी भरा हो सकता है।

लौंग का सेवन

खड़ा लौंग या लौंग का तेल दांत दर्द में बहुत ही असरदार होता है। जिस दांत में दर्द हो रहा है, उस पर लौंग का तेल लगाने से वैक्टीरिया के असर को कम किया जा सकता है। दांतों में कई बार बैक्टीरिया जम जाते हैं और ये दर्द का कारण होता है।

गर्म पानी से सेंक

यदि आप कोई प्रयोग नहीं करना चाहते तो दर्द वाली जगह पर गर्म पानी के सेंक से आराम मिलेगा। आप चाहे तो गर्म पानी से गार्गल भी कर सकते हैं। गर्म पानी से भाप लेने से भी दांतों के दर्द को दूर करने में मदद मिलती है। गर्म पानी हल्का नमक डालना फायदेमंद रहेगा।

प्याज

आमतौर पर सलाद के रूप में खाई जाने वाली प्याज एक अच्छे दर्द निवारक का भी काम करती है। दर्द होने पर प्याज का सेवन या प्याज का रस लगाने से राहत मिलती है। कच्ची प्याज के सेवन से मुंह घाव और बैक्टीरिया आदि खत्म हो जाते हैं।

हिलते दांत ऐसे होंगे मजबूत

-काली मिर्च और हल्दी की जड़ को पीसकर उसका गाढ़ा पेस्ट बनाना लें। इस पेस्ट को हिलते दांत वाली जगह पर 30 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। फिर दो से तीन मिनट अपने दांतों में इस पेस्ट से मसाज करें। इस उपाय से दांतों के हिलने के साथ-साथ दांतों का दर्द भी दूर हो जाएगा। यह नियमित रूप से करें।

-पुदीना के तेल को उंगली में लेकर हिलते दांत पर अच्छे से लगाकर मसाज करें। इसके अलावा राहत पाने के लिए तेल को पानी में मिलाकर इसे कुल्ला करने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

-नियमित रूप से सुबह उठकर नमक और सरसों का तेल मिलाकर इससे दांत साफ करें और दर्द वाली जगह पर इस पेस्ट को लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। इस उपाय से आपको जल्द ही आराम मिलने लगेगा।

-हिलते दांत में आवंला जूस काफी आराम देता है। आप चाहें तो आंवला रस से कुल्ला कर लें या इसे पी लें।

-अगर दांत ज्यादा हिलते हैं तो लौंग तेल को हिलते दांत पर लगाएं और मसाज करें। या रात को लगाकर छोड़ दें। इससे काफी राहत मिलती है।

-एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच नमक डालकर इस पानी से मुंह में कुल्ला करें। सूजन को कम करने के लिए गम पर मालिश करें। इससे दांतों के सारे जर्म मर जाएंगे।  

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।