Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Weight Loss Tips : वजन कम करने के लिए यह उपाय है सबसे बेहतर, रातों रात मिलेगा लाभ

Weight Loss Tips आज मोटापा या ओवरवेट महामारी का रूप धारण करता जा रहा है। स्थिति यह है कि हर दस में आज व्यक्ति मोटापे से परेशान है। लेकिन थोड़े संयम के साथ यह टिप्स अपनाया जाए तो इससे आसानी से मुक्ति मिल सकती है...

By Jitendra SinghEdited By: Updated: Sun, 14 Nov 2021 08:45 AM (IST)
Hero Image
Weight Loss Tips : वजन कम करने के लिए यह उपाय है सबसे बेहतर, रातों रात मिलेगा लाभ

जमशेदपुर : अगर आपका वजन अधिक है या फिर मोटापे से ग्रस्त हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप चाहे तो इसे कम भी कर सकते हैं। आपके पास कई उपाय मौजूद है जिसे अपनाकर मोटापा से मुक्ति पा सकते हैं। कई लोग समय का रोना रोते हैं कि कसरत करने के लिए उनके पास समय नहीं है तो वैसे लोगों के लिए भी हमारे पास कई उपाय मौजूद हैं। सबसे अच्छा आइडिया यह है कि आप सोते-सोते भी अपना वजन कम कर सकते हैं। सुनकर यकीन नहीं होता लेकिन यह सोलह आने सच होने जैसा है।

इसे एक बार अपना कर जरूर देखें। रात रात लाभ मिलने लगता है।तो आइए हम आपको बताते हैं कौन का वह पांच टिप्स है जिसे सोने के दौरान अपनाकर आप अपना वजन कम कर सकते हैं। दरअसल, जब हम गहरी नींद में होते हैं तब भी हमारे शरीर के अंदरुनी अंग कार्य करते रहते हैं। इसलिए, नींद के दौरान वेट लॉस करना मुमकिन है।

ग्रीन टी : ग्रीन टी का चलन तेजी से बढ़ा है। विशेषज्ञ चिकित्सक भी इसे अपनाने की सलाह देते हैं। दरअसल, ग्रीन टी के सेवन से मेटाबॉलिज्म तेज हो जाता है। जिससे आपका शरीर सोते हुए भी फैट बर्न करता है। आप रोजाना तीन कप ग्रीन टी पीकर 3.5 प्रतिशत ज्यादा कैलोरी बर्न कर सकते हैं।

रात में एक्सरसाइज : अगर आपके पास दिन में समय नहीं है तो आप रात में भी एक्सरसाइज कर सकते हैं। रात में भारी वेट के साथ एक्सरसाइज करने से नींद के दौरान वजन कम किया जा सकता है। क्योंकि, एक्सरसाइज करने के 16 घंटे तक मेटाबॉलिज्म तेज रहता है और शरीर अतिरिक्त फैट को एनर्जी के रूप में इस्तेमाल करते रहता है।

सोने से पहले केसीन प्रोटीन शेक का सेवन : अगर आप रात में एक्सरसाइज करते हैं तो उससे बाद सोने से पहले केसीन प्रोटीन शेक पी सकते हैं। यह प्रोटीन शेक धीरे-धीरे पचता है और रातभर मेटाबॉलिज्म को एक्टिव रखता है। इससे शरीर एनर्जी के लिए मसल्स की जगह सिर्फ फैट का इस्तेमाल करता है।

ठंडे पानी से स्नान करें : विशेषज्ञों के अनुसार, अगर आप रात में एक्सरसाइज करते हैं तो उसके बाद ठंड पानी से अवश्य स्नान करें। इससे ब्राउन फैट पूरी तरह से एक्टिव हो जाता है और आप ज्यादा कैलोरी बर्न कर पाते हैं। शरीर का ब्राउन फैट कैलोरी बर्न करने में मदद करता है।

इंटरमिटेंट फास्टिंग : वजन कम करने के लिए बहुत लोग इंटरमिटेंट फास्टिंग भी करते हैं। इसमें 24 घंटों में कुछ घंटे खाने की छूट होती है और बाकी के घंटे आपको भूखा रहना होता है। इससे शरीर में जमा शुगर और फैट को शरीर बर्न करके एनर्जी के रूप में इस्तेमाल करता है।