Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jamshedpur News: ब्लूस्कोप कर्मियों के बीच बंटेगी कलाई घड़ी, कंपनी में खत्म हुआ विवाद

Tata Bluescope. टाटा ब्लूस्कोप में गिफ्ट के तौर पर घड़ी को लेकर कायम विवाद समाप्त हो गया है। शुक्रवार से कर्मचारियों के बीच घड़ी बंटनी शुरू हो जाएगी। इस गुरुवार से ही कर्मचारियों को देना था लेकिन यूनियन अध्यक्ष के हस्ताक्षर को लेकर नहीं हो सका।

By Rakesh RanjanEdited By: Updated: Thu, 04 Feb 2021 05:39 PM (IST)
Hero Image
यूनियन नेताओं की ओर से हरी झंडी मिल गई है अब कल से घड़ी बंटनी शुरू होगी।

जमशेदपुर, जासं। टाटा ब्लूस्कोप में गिफ्ट के तौर पर घड़ी को लेकर कायम विवाद समाप्त हो गया है। शुक्रवार से कर्मचारियों के बीच घड़ी बंटनी शुरू हो जाएगी। इस गुरुवार से ही कर्मचारियों को देना था लेकिन यूनियन अध्यक्ष के हस्ताक्षर को लेकर नहीं हो सका। यूनियन नेताओं की ओर से हरी झंडी मिल गई है अब कल से घड़ी बंटनी शुरू होगी।

बीते दिनों कंपनी प्रबंधन व यूनियन के बीच हुई बैठक के बाद यह तय हुआ है कि कंनी कर्मचारियों के बीच गिफ्ट के तौर पर घड़ी वितरण करे और 1700 का कूपन कर्मचारियों को देने के मामले मेंं वह स्वयं निर्णय ले, इसके लिए प्रबंधन स्वतंत्र है। यूनियन की ओर से किसी तरह की आपत्ति नहीं है। जानकारी हो कि ब्लूस्कोप में प्रबंधन-यूनियन के बीच घड़ी व 1700 रूपए कूपन को लेकर विवाद कायम था। इसी मामले में यूनियन के महामंत्री व सहायक सचिव को शिफ्ट ड्यूटी करने को फरमान जारी हुआ था।

यह है विवाद का कारण

पिछलेे साल दिसंबर माह में कर्मचारियों ने प्रबंधन की ओर से दिए जा रहे घड़ी को लेने से इंकार किया था। दो दिनों तक कर्मचारियों ने घड़ी नहीं लेने पर अड़े रहे। इस पर प्रबंधन एक-एकयूनियन नेताओं को समझाना शुरू किया, बावजूद कोईनहीं माना। इसके बाद कंपनी की ओर से घड़ी नहीं लेने वालों से आवेदन पर हस्ताक्षर करने को कहा गया इस पर भी कोई तैयार नहीं हुआ। कर्मचारियों का कहना था कि बोनस के दौरान प्रबंधन-यूनियन के बीच बोनस राशि के अलावे 1700 का कूपन गिफ्ट के तौर पर देने को कहा गया था। जबकि मार्च-2019 मेंं कंपनी का उत्पादन बेहतर होने पर कर्मचारियाों व अधिकारियों को घड़ी देने को कहा गया था। कंपनी के स्टोर में घड़ी रखी गई थी लेकिन कोविड-19 को लेकर उसे कर्मचारियों के बीच नहीं बांटा गया। वहींं 1700 गिफ्ट कूपन को छोड़ उसी एवज में घड़ी बांटने की बात थी जिसका कर्मचारियों ने विरोध किया था।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें