Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Yoga Tips : गर्भवती महिलाओं के लिए रामबाण है Goddess Pose योगा, जच्चा-बच्चा दोनों रहते स्वस्थ

Yoga Tips गर्भवती महिलाओं के लिए गॉडेस योग किसी रामबाण से कम नहीं है। इसे उत्कटासन भी कहा जाता है। नियमित यह योग करने से न सिर्फ गर्भवती महिला बल्कि गर्भ में पल रहे नवजात को भी लाभ मिलता है...

By Jitendra SinghEdited By: Updated: Mon, 13 Dec 2021 05:02 PM (IST)
Hero Image
Yoga Tips : गर्भवती महिलाओं के लिए रामबाण है Goddess Pose योगा

जमशेदपुर : Goddess Pose यानि उत्कट योग। इसका अर्थ होता है शक्तिशाली कोण या उग्र। आसन से पता चलता है कि यह मुद्रा देवी की तरह लगती है। यह मुद्रा शरीर मे ऊर्जा को बढ़ावा देने में मदद करती है। जमशेदपुर की योग एक्सपर्ट रूमा शर्मा बताती है कि यह योग करने से शरीर में गर्मी पैदा करता है और आंतरिक और बाहरी दोनों तरह से संतुलित करता है। गॉडेस पोज योगा को महिलाओं के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं के लिए रामबाण साबित होता है। यह योग करने से बच्चे के जन्म के समय कूल्हों को खोलने में सहायक होता है।

गॉडेस पोज योग करने का तरीका

सबसे पहले ताड़ासन में खड़े हो जाएं। इस मुद्रा में अपने पैरों की दूरी लगभग तीन फीट का फासला और समानांतर होने चाहिए। अब सांस अंदर लें और घुटनों और पैरों को मोड़ते हुए कूल्हों को नीचे लाएं। नीचे आने का तरीका ऐसा होना चाहिए जैसे कि आप किसी कुर्सी पर बैठ रहे हों। बिना संतुलन जितना हो सके नीचे आएं, बस इस बात का ध्यान रखें कि घुटना आपके पैर के सामने न आए।

इस मुद्रा में एक से दो सांसे लें और अपने संतुलन को मजबूत करें। अब सांस भरते हुए दोनों हाथों को उपर उठाएं और सीधे खड़े होने की कोशिश करें। अब ठुड्डी को फर्श के समानांतर रखते हुए सीधे आगे देखें। और दोनो पैरों के तलवों से समान रूप से नीचे दबाएं। पांच बार सांस लें और सांस छोड़ें ताकि आप इस मुद्रा में 30540 सेकेंड तक रह सकें। घुटनों और टखने के खिंचाव पर ध्यान दें। इस मुद्रा से बाहर आने के लिए सबसे पहले अपने दोनों पैरों को फैलाएं, अपने दोनों हाथों को नीचे करें और ताड़ासन में वापस आ जाएं।

गॉडेस पोज की शुरूआती बाधा

शुरूआत में आपको अपना संतुलन बनाए रखना मुश्किल हो सकता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो आप इसे दीवार के पास और करीब दो फीट दूर आसानी से कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी पीठ को दीवार से इतनी दूरी पर रखना होगा कि जब आप स्क्वाट पोजीशन में हों तो आपका टेलबोन दीवार को टच कर जिससे आपका बैलेंस बिगड़े नहीं और आपको सपोर्ट मिल सके।

गॉडेस पोज योग से मिलने वाले लाभ

गॉडेस पोज योगा करने से बाहरी और आतंरिक शक्ति का निर्माण होता है। यह मुद्रा तीनों चक्रों को सक्रिय करता है। जिसमें मूल चक्र, त्रिक चक्र और नाभि चक्र। शरीर के नीचले हिस्सों को मजबूत करते हुए घुटनों और टखनों को खोलती है। गोड्डेस पोज योग मुद्रा आपके निचले और उपरी शरीर को टोन करती है। यह योग मुद्रा व्यक्ति को उनके कामुक पक्ष से जुड़ने में मदद करता है। यह प्रजनन अंगों की कार्यक्षमता में सुधार करता है। महिलाओं को प्रजनन क्षमता में सुधार करने में मदद करती है। यह गर्भवती महिलाओं के लिए अधिक फायदेमंद है। बच्चे के जन्म के लिए कूल्हों को खोलने में मदद करती है।

इन लोगों को सावधानियां बरतनी चाहिए

  • गॉडेस पोज योग उच्च रक्तचाप वालों को नहीं करना चाहिए।
  • यदि आपके कूल्हे, टखने या घुटने में चोट है तो आपको इस मुद्रा का अभ्यास नहीं करना चाहिए।
लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें