Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

छात्रों को दी गई रोजगारपरक शिक्षा की जानकारी

संवाद सूत्र मिहिजाम (जामताड़ा)

By JagranEdited By: Updated: Wed, 30 Mar 2022 05:48 PM (IST)
Hero Image
छात्रों को दी गई रोजगारपरक शिक्षा की जानकारी

छात्रों को दी गई रोजगारपरक शिक्षा की जानकारी

संवाद सूत्र, मिहिजाम (जामताड़ा) : कुर्मीपाड़ा स्थित भोएस फाउंडेशन द्वारा संचालित मराछो देवी कंप्यूटर शिक्षा योजना के तहत संयोजक क्लास का आयोजन किया गया। इस मौके पर संस्थान के प्रबंधक अभय कुमार शर्मा व अमित कुमार शर्मा ने टाइपिंग और डीसीए के ट्रिक क्लास के द्वारा कंप्यूटर के सरकारी और गैर सरकारी नौकरी पाने के लिए उपाय एवं सुझाव बताए। साथ ही टैली की जानकारी दी। इसके अलावा टाइपिंग कैसे करें, छात्र को एसएससी, जीडी जैसे सरकारी नौकरी में परेशनी नहीं हो इस पर भी प्रकाश डाला गया। इस मौके पर 240 छात्र मौजूद रहे।