Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

सरकार टालमटोल करने के बजाए पंचायत चुनाव कराए : भाजपा

कुंडहित (जामताड़ा) भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य वीरेंद्र मंडल कुंडहित में प्रेसवार्ता कर

By JagranEdited By: Updated: Sun, 28 Nov 2021 06:56 PM (IST)
Hero Image
सरकार टालमटोल करने के बजाए पंचायत चुनाव कराए : भाजपा

कुंडहित (जामताड़ा) : भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य वीरेंद्र मंडल कुंडहित में प्रेसवार्ता कर राज्य सरकार पर हमला बोला। आरोप लगाया कि सरकार बिना कारण के ही पंचायत चुनाव कराने में टालमटोल कर रही। ट्रांसफर पोस्टिग जैसे उद्योग खोलकर सरकारी एजेंट बहाल कर रखी है। उसी के सहारे जनता की राशि लूटी जा रही है और राशि मंत्री से अधिकारी तक पहुंचती हैं।

मंडल ने पंचायत चुनाव कराने की मांग की। कहा कि पंचायत चुनाव नहीं कराने से विकास कार्यो में बाधा पहुंच रही। अगर समय पर पंचायत चुनाव नहीं होता है तो भाजपा टी सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी। किसानों के उत्पादित फसल का उचित मूल्य की भी मांग की। कहा कि किसानों को पिछले वर्ष में बच गए धान का मूल्य अब तक नहीं मिल पाया। जिला प्रशासन किसानों से धान का क्रय जिले के ही किसी चावल मिल में ही करें न की जिले के बाहर। मौके पर जिला उपाध्यक्ष तापस भट्टाचार्य, राजू राय, जिला महामंत्री प्रभाष हेंब्रम, कुंडहित मंडल अध्यक्ष सजल दास आदि उपस्थित थे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें