Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

झारखंड के इन स्कूलों में बच्चों को मिलेगी ये सुविधा, शिक्षा विभाग का फैसला; लंबे समय से हो रही थी मांग

Jharkhand School News जामताड़ा में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को मध्याह्न भोजन मिलने का रास्ता साफ हो गया है। शिक्षा विभाग के इस फैसले के बाद इन विद्यालयों में कक्षा छह सात और आठ में अध्ययनरत 480 छात्र-छात्राओं को रोजाना मध्याह्न भोजन दिया जाएगा। सभी बच्चे पिछले साल से ही मध्याह्न भोजन मिलने का इंतजार कर रहे थे।

By Arvind Ojha Edited By: Shashank Shekhar Updated: Tue, 14 May 2024 07:30 PM (IST)
Hero Image
झारखंड के इन स्कूलों में बच्चों को मिलेगी ये सुविधा, शिक्षा विभाग का फैसला (फाइल फोटो)

संवाद सहयोगी, जामताड़ा। जामताड़ा जिला मुख्यालय शहर में संचालित मुख्यमंत्री उत्कृष्ट जेबीसी उच्च विद्यालय तथा मुख्यमंत्री उत्कृष्ट राजकीय बालिका उच्च विद्यालय जामताड़ा में अध्यनरत 480 छात्र-छात्राओं को मध्याह्न भोजन मिलने का विभागीय रास्ता साफ हो गया है। अब इन दोनों विद्यालयों में कक्षा छह, सात तथा आठ में अध्ययनरत 480 छात्र-छात्राओं को प्रतिदिन विद्यालय में मध्याह्न भोजन दिया जाएगा।

शिक्षा विभाग ने उक्त दोनों विद्यालय प्रबंधन के बैंक खाते में मध्याह्न भोजन संचालन से संबंधित राशि को हस्तगत कर दी है। राशि प्राप्त होते ही विद्यालय प्रबंधन में स्कूल में छात्र-छात्राओं के बीच मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराने की अंतिम तैयारी पूरी कर रहा है।

मालूम हो कि मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में नामांकन के बाद पिछले साल से ही छात्र-छात्राएं मध्याह्न भोजन मिलने का इंतजार कर रहे थे। विभागीय प्रक्रिया पूर्ण नहीं होने के कारण पिछले डेढ़ साल से छात्र-छात्राओं को मध्याह्न भोजन से वंचित रहना पड़ रहा था। अब विभागीय प्रक्रिया पूर्ण होने पर दो दिनों के अंदर उक्त दोनों विद्यालयों में बच्चों के बीच मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने क्या बताया

जिला शिक्षा पदाधिकारी डाक्टर कृष्ण गोपाल झा ने बताया स्कूल प्रबंधन को मध्याह्न भोजन संचालन से संबंधित राशि उपलब्ध करा दी गई है तथा निर्देश दिया गया है कि जितनी जल्द हो विद्यालय स्तर पर बच्चों के बीच मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि तीसरा विद्यालय भी मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका आवासीय कस्तूरबा गांधी विद्यालय जामताड़ा संचालित है, विद्यालय आवासीय रहने के कारण उक्त विद्यालय में नामांकित छात्राओं को पहले से ही मध्याह्न भोजन के साथ आवसान की सुविधा उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें- 

Alamgir Alam: मंत्री आलमगीर की बढ़ेगी मुश्किलें! ED को मिले ठोस सबूत, पूछताछ के बाद हो सकती है कार्रवाई

'चोरों को चैन की नींद सोने नहीं दूंगा', कोडरमा के मंच से PM Modi का भ्रष्टाचारियों को साफ संदेश

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर