Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

खेत में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

महुदा बुधवार की

By JagranEdited By: Updated: Wed, 23 Mar 2022 09:53 PM (IST)
Hero Image
खेत में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

खेत में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

महुदा : बुधवार की सुबह महुदा थाना अंतर्गत आमाडीह बस्ती डुमरिया तालाब के समीप खेत में एक महिला का शव मिला। गले के आगे भाग में काला दाग को देख ऐसा प्रतीत हो रहा था कि गला घोंट कर उसकी हत्या की गई है। शव की जानकारी मिलते ही ग्रामीण जुट गए। थानेदार आलोक कुमार सिंह अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे व जांच की। शव की पहचान बगड़ा निवासी कैलाश महतो की पत्नी किरण देवी के रूप में हुई। उसकी उम्र करीब 28 वर्ष बताई जा रही है। पति समेत मायके वाले भी मौके पर पहुंचे और हत्या का मामला बताते हुए कार्रवाई की मांग की। इधर आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया। किरण का मायका राधानगर तथा ससुराल बगड़ा में है। फिलहाल वह मायके में ही थी। मायके वालों का कहना था कि मंगलवार शाम वह अपने बच्चे को घर में छोड़ कर किसी से मिलने की बात कहकर घर से निकली थी। कुछ देर तक नहीं लौटी तो खोजबीन शुरू की, लेकिन पता नहीं चला। सुबह में शव खेत में मिला।

हत्या की आशंका :

आशंका जताई जा रही है कि साजिश के तहत घर से बुलाकर किरण की हत्या की गई है। साक्ष्य छिपाने के लिए हत्यारों ने शव को खेत में रख दिया। हत्या के कारण और हत्यारों का पता लगाने के लिए पुलिस उसके मोबाइल के काल डिटेल को खंगाल रही है। किरण के मायके वालों और पति से पुलिस पूछताछ कर चुकी है। हालांकि जांच पूरा हुए बिना पुलिस कुछ बोलने से परहेज कर रही है।

क्या है पति की लिखित शिकायत में :

किरण के पति कैलाश महतो ने थाना में लिखित शिकायत की है। कहा है कि उनकी शादी राधा नगर निवासी शंकर महतो की पुत्री किरण देवी के साथ 2014 में हुई थी। उनके घर से पत्नी किरण देवी 21 मार्च को प्रात: राधानगर महतो टोला स्थित अपने मायके गई थी। वे स्वयं उसको मायके पहुंचाकर आए थे। 23 मार्च को आठ बजे ग्रामीणों से पता चला कि तारगा पंचायत के अंतर्गत ग्राम आमाडीह के डुमरिया तालाब के बगल में कोई लड़की पड़ी हुई है। सत्यापन के लिए तालाब के बगल के खेत में गए तो किरण को मृत पाया। इसके बाद पुलिस को दूरभाष से सूचित किया। संदेह जताया है कि किरण की हत्या कर साक्ष्य छिपाने की नीयत से तालाब के बगल के खेत में फेंक दिया गया है।

किरण के पति की लिखित शिकायत के आलोक में अज्ञात के खिलाफ हत्या व साक्ष्य छिपाने की कोशिश के आरोप में मामला दर्ज कर संभावित सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। प्रथम दृष्ट्या हत्या का मामला प्रतीत होता है। मामले का शीघ्र खुलासा कर दोषियों को सलाखों के भीतर किया जाएगाा। आलोक कुमार, थाना प्रभारी, महुदा