Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

जामताड़ा सदर अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर बंदी फरार, बदमाश को पकड़ने के लिए बनाई गई SIT

जामताड़ा सदर अस्पताल से एक विचाराधीन बंदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। बंदी पर अपने भाई और भाभी के साथ मारपीट करने का आरोप था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया है और उसकी तलाश जारी है। इस घटना के बाद सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया है।

By Jagran News Edited By: Mukul Kumar Updated: Sun, 01 Sep 2024 05:30 PM (IST)
Hero Image
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

जागरण संवाददाता, जामताड़ा। जामताड़ा सदर अस्पताल में इलाजरत बंदी शुक्रवार रात में बाथरूम जाने का बहाना कर हथकड़ी सरका कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। उसे मिहिजाम थाना की पुलिस से 30 अगस्त को भाई व भाभी के साथ मारपीट कर सिर फोड़ने के आरोप में पकड़ा था।

उसकी गिरफ्तारी के लिए एसडीपी के नेतृत्व में एसआइटी का गठन किया है। टीम छापेमारी कर उसकी तलाश कर रही है। पुलिस अधीक्षक एहतेशाम वकारिब ने बताया कि मिहिजाम थाना के बीएनएस में विचाराधीन बंदी श्मशान रोड निवासी विशाल सहनी को 31 अगस्त की सुबह सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।

उसी दिन रात में करीब साढे आठ अजे विशाल बाथरूम जाने के बहाने हाथ लगे हथकड़ी सरकाकर भाग गया। इस संबंध में नगर थाना में प्राथमिकी लिखी गई है।

उसकी खोजबीन व गिरफ्तारी के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक एसआइटी का गठन किया गया है। टीम विभिन्न स्थानों पर छापामारी कर रही है। बहुत जल्द ही फरार विचाराधीन बंदी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं सुरक्षा में प्रतिनियुक्त पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की जा रही है।

फतेहपुर में युवती से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

फतेहपुर (जामताड़ा) प्रखंड की जामजोड़ी पंचायत के एक गांव में 23 वर्षीय युवती से दुष्कर्म किया गया है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित बिंदापाथर थाना क्षेत्र के तिलाकी गांव निवासी राजेश राय को गिरफ्तार किया है।

जामजोड़ी पंचायत के रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि 31 अगस्त की दोपहर करीब दो बजे वह शौच करने गई थी। इसके बाद वह पानी लेने के लिए तालाब जा रही थी।

इसी दौरान तिलाकी गांव निवासी राजेश राय ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। थाना प्रभारी बिहारी मरांडी ने बताया कि युवती के आवेदन पर प्राथमिकी लिखी गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।