Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

पश्चिम बंगाल से झारखंड खपाया जा रहा था प्रतिबंधित मांस, मौके से 3 आरोपी गिरफ्तार

झारखंड के जामताड़ा जिले में बुधवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के बड़दही गांव के समीप ग्रामीणों ने बाइक से प्रतिबंधित मांस लेकर जा रहे तीन लोगों को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है। तीनों की पहचान पश्चिम बंगाल वर्धमान जिले के पानुड़िया हाकिमपाड़ा निवासी फ़िरदौस अंसारी कुर्बान अंसारी व मुजीब अंसारी के रूप में हुई है। समाचार लिखे जाने तक थाने में प्राथमिकी दर्ज की प्रक्रिया चल रही थी।

By Jagran NewsEdited By: Yashodhan SharmaUpdated: Wed, 12 Jul 2023 08:21 PM (IST)
Hero Image
पश्चिम बंगाल से झारखंड खपाया जा रहा था प्रतिबंधित मांस, मौके से 3 आरोपी गिरफ्तार

संवाद सूत्र, बिंदापाथर (जामताड़ा): झारखंड के जामताड़ा जिले में बुधवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के बड़दही गांव के समीप ग्रामीणों ने बाइक से प्रतिबंधित मांस लेकर जा रहे तीन लोगों को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है।

तीनों की पहचान पश्चिम बंगाल वर्धमान जिले के पानुड़िया हाकिमपाड़ा निवासी फ़िरदौस अंसारी, कुर्बान अंसारी व मुजीब अंसारी के रूप में हुई है।

क्या है पूरी वारदात?

पुलिस की पूछताछ में आरोपितों ने बताया है कि ये लोग प्रतिबंधित मांस बंगाल के गोरांडी से लाकर जामताड़ा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लाकर काफी समय से बेच रहे थे।

बंगाल में इसपर प्रतिबंध नहीं है। ऐसे में यह उन्हें आसानी से कम दर पर उपलब्ध हो जाता है और यहां के सीमावर्ती कई गांवों में जो उनके पुराने चिह्नित ग्राहक हैं, उन्हें यह लाकर बेचा जाता था।

कैसे पकड़े गए बदमाश

इस संबंध में ग्रामीणों की ओर से पुलिस को दिए गए आवेदन में बताया गया कि सुबह दो बाइक पर सवार 4 लोग प्रतिबंधित मांस ले जा रहे थे। जब उन्हें इस बात का पता चला तो रोककर उनसे पूछताछ की गई।

इसके बाद जब तलाशी ली तो एक झोले में भरा हुआ प्रतिबंधित मांस मिला। इस बीच मौके से एक व्यक्ति भाग निकला, जो कि बिंदापाथर थाना क्षेत्र का खैरा निवासी फुरकान अंसारी बताया जा रहा है।

मौके पर पहुंचा बजरंग दल

घटना की सूचना मिलने पर बजरंग दल एवं भाजपा के दर्जनों लोगों की भीड़ घटनास्थल जुट गई। बजरंग दल के राकेश सिंह, संतोष सिंह, आशीष पांडे, सचिन सिंह, शमरेश सिंह, राहुल सिंह, अमित सिंह, राकेश पाल, नितिन सिंह, गौरांग सिंह, चिंतामणि सिंह आदि घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। देखते ही देखते बड़दही व आसपास के गांव के सैंकड़ों की संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

बिंदापाथर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पकड़े गए तीनों लोगों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। दोनों मोटरसाइकिल हीरो सुपर डब्ल्यूबी 38 एवाई 8724 व बजाज पल्सर डब्ल्यूबी 38 एजेड 2843 को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया।

प्रतिबंधित मांस के सत्यापन के लिए फतेहपुर पशु चिकित्सा पदाधिकारी सुभजीतन हांसदा थाना पहुंचे व जब्त के मांस को जांच के लिए लैब में भेजा। शेष को नष्ट कर दिया गया। आरोपितों ने बताया कि वे लोग प्रतिबंधित मांस बंगाल गोरांडी से लाकर जामताड़ा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बेच रहे थे।

सुनियोजित तरीके से गिरोह लिप्त

मौके पर पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा बिंदापाथर थाने पहुंचे व घटना की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ने झारखंड में यह मांस प्रतिबंधित है।

उन्होंने कहा कि जब वह झारखंड के कृषि सह पशुपालन मंत्री रहे, उसी दौरान बड़े जानवरों की मांस को प्रतिबंधित कर दिया गया था, जिस का व्यापार करना कानूनन अपराध है। उन्होंने कहा कि इस नेटवर्क से जो भी लोग जुड़े हैं, सबको कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

यह एक सुनियोजित तरीके से चलाया जा रहा नेटवर्क है। इस पर पूर्णतः प्रतिबंध लगना चाहिए। समाचार लिखे जाने तक थाने में प्राथमिकी दर्ज की प्रक्रिया चल रही थी।