Move to Jagran APP

'काम के नाम पर किया लूट-भ्रष्टाचार...', सीता सोरेन ने चंपई सरकार पर साधा निशाना, लोगों से कर दिया ये वादा

दुमका लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और हेमंत की भाभी सीता सोरेन प्रचार प्रसार के लिए जामताड़ा पहुंचे। इस दौरान वहां के लोगों से मुलाकात की और उनलोगों से बात कर उनकी समस्याओं से अवगत हुई। वहीं संबोधन के दौरान सीता सोरेन ने मौजूदा झारखंड सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चंपई सरकार ने प्रदेश में लूट-भ्रष्टाचार का काम किया है।

By Kaushal Kumar Singh Edited By: Shashank Shekhar Updated: Tue, 14 May 2024 03:02 PM (IST)
Hero Image
तरिणी में ग्रामीणों से मिलने पहुंची सीता सोरेन व अन्य। फोटो- जागरण

जागरण संवाददाता, जामताड़ा। सोमवार को दुमका लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन ने जामताड़ा विधानसभा के तरणी आदिवासी टोला क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उनके साथ भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल समेत तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सीता सोरेन तरणी गांव के आदिवासी टोला के सभी आदिवासी भाई-बहनों से मिली और उनकी समस्याओं से अवगत हुई। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में किए गए विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी।

वहीं, ग्रामीणों ने सीता सोरेन का स्वागत किया। वीरेंद्र मंडल ने भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन के समर्थन में वोट मांगा और उन्हें भारी बहुमत से जिताकर केंद्र में नरेंद्र मोदी को फिर से देश का प्रधानमंत्री बनाने की बात कही।

इंडी गठबंधन पर सीता सोरेन ने साधा निशाना

वहीं, सीता सोरेन ने इस दौरान इंडी गठबंधन की सरकार पर भी निशाना साधा। सीता सोरेन ने कहा कि झारखंड में मौजूदा इंडी गठबंधन की सरकार ने प्रदेश को सिर्फ लूटने का काम किया है। यहां विकास का काम रसातल में चला गया हैं। किसी प्रकार का विकास कार्य नहीं हो रहा है।

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि जामताड़ा विधानसभा के आदिवासी भाई-बहनों का लगातार शोषण हो रहा है। उन्हें मूलभूत सुविधाओं से दूर रखा जा रहा है। दुमका लोकसभा का चुनाव जीतने के बाद जामताड़ा विधानसभा में सभी विकास कार्य करवाना हमारी प्राथमिकता होगी। वहीं, मंडल ने संबोधन के दौरान कहा कि दुमका लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन को जिताकर दिल्ली भेजना है।

कार्यक्रम के दौरान ये लोग रहे मौजूद

मौके पर मुख्य रूप से जामताड़ा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रणजीत राणा, भाजपा जिला अध्यक्ष सुकुमार सरखेल, पबिया मंडल अध्यक्ष कार्तिक भंडारी, जामताड़ा नगर मंडल अध्यक्ष पिंटू गुप्ता, जिला परिषद प्रतिनिधि सुनील हांसदा मुकेश यादव, प्रधान टुडू, सुरेश टुडू निशिकांत टुडू ,वलदेव मुर्मू, मोहन टुडू अवेश्वर हांसदा, रुक्मिणी सोरेन समेत सैंकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

ये भी पढ़ें- 

VIDEO : टेंडर कमीशन घोटाले में पूछताछ के लिए ED ऑफिस पहुंचे आलमगीर, मीडिया के सवाल पर कह दी ये बात

पटना के फूड ब्लाॅगर ने रांची में दी जान, पंखे से लटका मिला शव; यूट्यूब पर इस नाम से चलाता था चैनल

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।