Move to Jagran APP

हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाएं : नीलकंठ सिंह मुंडा

बीजेपी कार्यकताओं की बैठक हुई।

By JagranEdited By: Updated: Sat, 06 Aug 2022 07:33 PM (IST)
Hero Image
हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाएं : नीलकंठ सिंह मुंडा

हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाएं : नीलकंठ सिंह मुंडा

जासं, खूंटी :भाजपा के जिला कार्यालय में शनिवार को जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से आयोजित बैठक मैं खूंटी विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, तोरपा विधायक कोचे मुंडा और जिला के प्रभारी सत्यनारायण सिंह विशेष रूप से शामिल हुए। खूंटी के विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं से हर घर तिरंगा अभियान को पूरी तरह से सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से आयोजित इस राष्ट्रीय अभियान में जिला के प्रत्येक घरों को जोड़ने का काम करना है। तोरपा के विधायक कोचे मुण्डा ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए सभी को व्यापक रूप से अभियान में भागीदारी करनी होगी। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक देश भक्ति का माहौल बनाना होगा। जिससे लोग स्वतः इस अभियान से जुड़ते जाएं। जिला प्रभारी सत्यनारायण सिंह ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान से जन-जन को जोड़ने के लिए मोटरसाइकिल जुलूस, प्रभात फेरी और तिरंगा यात्रा भी निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस भी मनाया जाएगा। इनके अतिरिक्त प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह किसान मोर्चा उपाध्यक्ष काशी नाथ महतो और जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता ने भी अपने अपने संबोधनों में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। और अभियान की सफलता के लिए विभिन्न मंडलों में चलाए जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री बिनोद नाग एवं धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री शशांक शेखर राय ने किया । बैठक के प्रारंभ में संगठन के पथ प्रदर्शक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, एवं अटल बिहारी बाजपेयी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया, तत्पश्चात सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत वंदे मातरम का गायन किया गया। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष कृपा सिंधु बेहरा, संजय साहू, कैलाश राम, मंत्री गोपाल स्वर्णकार, मंजू देवी, सोशल मीडिया सह प्रभारी महावीर राम, आईटी संयोजक सचिन कश्यप, गुलाब महतो, मीडियाप्रभारी जनार्दन मिश्रा, प्रदेश युवा मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य प्रियांक भगत, अनुसूचित जन जाति मोर्चा अध्यक्ष संजय मुण्डा, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेश महतो, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष जोगेंद्र नायक, किसान मोर्चा अध्यक्ष रामानंद साहू, नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश जायसवाल, रनिया मण्डल अध्यक्ष निखिल कन्डूलना, कर्रा मण्डल अध्यक्ष बालकिशुन महतो, अड़की मण्डल अध्यक्ष मोती पातर, तोरपा मण्डल अध्यक्ष पुरेंदर मांझी, मुरहू मण्डल अध्यक्ष राम बिहारी साहू, सुकेन्दर महतो, कलिन्द्र राम, रूकमिला सारू, शिवम कुमार, कमल यादव, सुधीर सिंह, विनय कुमार, सुदर्शन भोक्ता, नीरज जायसवाल, कैलाश कांशी, विजय भगत, भुवनेश्वर मांझी आदि उपस्थित थे ।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।