Move to Jagran APP

विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड में 36 पुलिस कर्मियों को मिली खुशखबरी, बनाए गए ASI; बैच के साथ SP ने दिया खास निर्देश

Jharkhand Police झारखंड के लातेहार जिले में 36 पुलिसकर्मियों को सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) के पद पर प्रोन्नति मिली है। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव कुमार ने उन्हें बैच प्रदान किया और पुलिस की छवि को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रोन्नति पाने वाले पुलिसकर्मियों में खुशी का माहौल है। हाल ही में पाकुड़ जिले में भी पुलिस कर्मियों को प्रोमोशन मिला था।

By Utkarsh Pandey Edited By: Mukul Kumar Updated: Sun, 13 Oct 2024 10:12 AM (IST)
Hero Image
सहायक अवर निरीक्षक को बैच लगाकर सम्मानित करते एसपी कुमार गौरव। जागरण

संवाद सूत्र, लातेहार। झारखंड में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव है। इससे पहले कई पुलिस कर्मियों को खुशखबरी मिल गई है। लातेहार जिले में कई पुलिस कर्मियों को प्रोमोशन मिला है। पुलिस जवानों को एएसआई में मिली प्रोन्नती के मौके पर पुलिस केंद्र में समारोह का आयोजन किया गया।

इस समारोह में लातेहार जिले के 36 नवप्रोन्नत सहायक अवर निरीक्षकों को पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (मुख्यालय) संजीव कुमार मिश्रा के द्वारा बैच प्रदान किया गया है।

मौके पर एसपी कुमार गौरव ने नवप्रोन्नत पुलिस पदाधिकारियों को अपने आचरण, व्यवहार में बदलाव लाने, आम लोगों के अलावे अपने विभाग के पदाधिकारियों एवं जवानों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने और पीड़ितों को ससमय न्याय दिलाने की बात कही है।

नवप्रोन्नत सहायक अवर निरीक्षकों में देखी गयी खुशी 

एसपी ने कहा कि नवप्रोन्नत सहायक अवर निरीक्षक ऐसा बदलाव लाएं जिससे खुद के साथ-साथ लातेहार पुलिस की एक अच्छी छवि बन सके। मौके पर नवप्रोन्नत सहायक अवर निरीक्षकों में खुशी देखी गयी है।

सहायक अवर निरीक्षक पंकज कुमार ने बताया कि लंबे समय तक पुलिस विभाग में सेवा देने के बाद प्रोन्नति मिली है। जिससे हम सभी में काफी खुशी है और आज आयोजित कार्यक्रम में बैच प्रदान करने के मौके पर एसपी द्वारा कई आवश्यक दिशा निर्देश एवं सुझाव दिए गए हैं। जिसका हम सभी पालन करेंगे और बेहतर कार्य कर पुलिस की छवि को और बेहतर करेंगे।

इन पुलिस पदाधिकारियों को मिली प्रोन्नति

सहायक अवर निरीक्षकों को एएसआई में मिली प्रोन्नती के दौरान मौला राम, सहदेव भंडारी, कमलाकांत हजाम, दयानंद कुमार निषाद,पंकज कुमार, अनिल कुमार महतो, सुरेश महतो, घोलटू मोदक,राजेश कुमार यादव, राजेश प्रसाद महतो, सुभाष यादव, धीरेन मृत्युंजय कुमार, उपेंद्र नाथ महतो, आदि का नाम शामिल है।

इसके अलावा, सुजीत कुमार महतो, पंकज कुमार वर्मा, काजल चंद्र मंडल,रविन्द्र कुमार, अंजन कुमार राय, जितेश कुमार सिंह,शंकर दयाल सिंह, बिपिन कुमार, सुबल चंद्र मंडल, भोला कुमार, टुनटुन सिंह, बालेश्वर महतो, उदय कुमार चौबे, मनजी शर्मा, गोलोक महतो, कमलेश प्रसाद यादव, राजेन्द्र महतो,दिलीप कुमार चौधरी, श्रीकांत मंडल,काशीनाथ महतो, भोला यादव व सुनील कुमार का भी नाम शामिल हैं।

बता दें कि झारखंड के केवल लातेहार में ही नहीं बल्कि कुछ अन्य जिलों में भी पुलिस कर्मियों को प्रोमोशन मिला है। हाल ही में पाकुड़ में 38 पुलिस कर्मियों का कद बढ़ाया गया था। इस प्रोन्नती से पुलिस कर्मियों के बीच हर्ष का माहौल देखा गया था।  

यह भी पढ़ें-

दिल्ली पुलिस की टीम ने मजदूर बनकर 11 साल बाद दबोचा सुपारी किलर, छत्तीसगढ़-झारखंड के जंगल में चलाता था ट्रक

साहिबगंज में पत्थर से कूचकर पहाड़िया की हत्या, कांप उठा पूरा इलाका; मौके पर पहुंची पुलिस

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें