Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

ऑपरेशन थिएटर की गिरी सीलिग, बचे स्वास्थ्य कर्मी

जागरण संवाददाता लोहरदगा लोहरदगा सदर अस्पताल के इंडोर में पहले तल्ले पर बनाए गए ऑपरेशन थिएटर में सीलिंग गिर गई।

By JagranEdited By: Updated: Mon, 05 Jul 2021 08:41 PM (IST)
Hero Image
ऑपरेशन थिएटर की गिरी सीलिग, बचे स्वास्थ्य कर्मी

जागरण संवाददाता, लोहरदगा : लोहरदगा सदर अस्पताल के इंडोर में पहले तल्ले पर बनाए गए ऑपरेशन थिएटर की फाल्स सीलिग विगत रात गिर गई। पूरी की पूरी सीलिग एक साथ गिर गई। जिसकी वजह से ऑपरेशन थिएटर में रखे गए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, एसी, ऑक्सीजन पाइपलाइन, ओटी लाइट सहित कई सामान बर्बाद हो गए। गनीमत यह रही कि घटना के समय ऑपरेशन थिएटर में कोई भी मौजूद नहीं था। यह घटना विगत रात हुई है। स्वास्थ्य कर्मियों को मामले की जानकारी सोमवार की सुबह हुई। जब स्वास्थ्य कर्मी ऑपरेशन थिएटर का दरवाजा खोलने का प्रयास कर रहे थे, तो दरवाजा खुल ही नहीं रहा था। काफी मशक्कत के बाद दूसरे दरवाजे को खोला गया। जब दरवाजा खुला तो वहां का नजारा देखकर लोगों के होश उड़ गए। गनीमत यह रही कि घटना के समय ऑपरेशन थिएटर में कोई भी मौजूद नहीं था। हालांकि सोमवार को सदर अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में तीन महिलाओं का ऑपरेशन होने वाला था। जिसमें से दो महिलाएं दमा की मरीज भी थीं। फिलहाल इनके ऑपरेशन को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया जा सका है। स्वास्थ्य कर्मी इस घटना से काफी भयभीत हैं। ऑपरेशन थिएटर में पहले मेडाल का लैब चलता था। बाद में इसमें ऑपरेशन थिएटर बनाया गया। इसके लिए पाइपलाइन सहित कई उपकरण और कार्य किए गए थे। बिना सीलिग की हालत जाने हुए कई काम कर दिए गए थे। स्वास्थ्य विभाग की यह लापरवाही घातक हो सकती थी। मेडाल को फिलहाल दूसरे भवन में शिफ्ट कर दिया गया है। जबकि यहां पर ऑपरेशन थिएटर चल रहा है। निर्माण कार्य की हालत को देखकर ही कहा जा सकता है कि किस प्रकार का काम हुआ होगा कि यह धराशायी हो गया। सदर अस्पताल के ऊपरी तल्ले में लाखों रुपये खर्च किए गए हैं, परंतु इसकी हकीकत पेंट के पीछे छुपी हुई नजर आती है। यदि ऑपरेशन के दौरान यह घटना हो जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार का कहना है कि हाल में ही यहां पर ऑपरेशन थिएटर शिफ्ट हुआ है। पहले यहां पर मेडाल का लैब चलता था। अब देखा जाएगा कि आगे कैसे क्या करना है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें