Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

अब सही मायने में दिख रही है विकास की तस्वीर : विधायक

लोहरदगा : रोज क्वार्टज इंटरटेनमेंट की प्रस्तुति, निर्माता डॉ. नेहा शांडिल्य व निर्देशक लाल

By JagranEdited By: Updated: Tue, 24 Oct 2017 03:02 AM (IST)
Hero Image
अब सही मायने में दिख रही है विकास की तस्वीर : विधायक

लोहरदगा : रोज क्वार्टज इंटरटेनमेंट की प्रस्तुति, निर्माता डॉ. नेहा शांडिल्य व निर्देशक लाल विजय शाहदेव की फिल्म मन्नू का सरेंडर का सोमवार को लोहरदगा के सदर प्रखंड अंतर्गत मन्हो गांव स्थित लाल ललित नाथ शाहदेव के आवास में मुहूर्त सीन का शूट किया गया। अतिथि के रूप में उपस्थित कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सह स्थानीय विधायक सुखदेव भगत, डीसी विनोद कुमार, एसपी कार्तिक एस, सीआरपीएफ 158 बटालियन के कमांडेंट मनोज गुप्ता, पूर्व विधान पार्षद प्रवीण कुमार ¨सह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओम प्रकाश ¨सह सहित अन्य लोगों ने मुहूर्त सीन शूट का शुभारंभ किया। डीसी विनोद कुमार ने फिल्म क्लैप बोर्ड दिखाकर शूटिंग का शुभारंभ किया। इसके उपरांत एसपी कार्तिक एस ने नारियल फोड़कर शू¨टग की औपचारिक शुरूआत की। लोहरदगा में विगत एक वर्ष से लोगों को फिल्म शू¨टग शुरू होने का इंतजार था। शू¨टग देखने को लेकर हजारों की भीड़ जमा थी। लोग पेड़, दीवार पर चढ़कर शू¨टग देख रहे थे। इस फिल्म की शू¨टग के लिए माया नगरी मुंबई से एक सौ से ज्यादा कलाकार, तकनीकी टीम के सदस्य लोहरदगा आए हुए हैं। लोहरदगा के अलग-अलग हिस्सों में फिल्म की शू¨टग की जाएगी। शू¨टग के शुभारंभ के मौके पर लाल विजय शाहदेव ने सभी अतिथियों का पारंपरिक रूप से स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुखदेव भगत ने कहा कि लोहरदगा में अब सही मायने में विकास की तस्वीर दिखाई दे रही है। फिल्म का निर्माण शुरू होना इस ओर संकेत देता है कि यहां अब परिस्थितियां सामान्य हो चुकी है। एक प्रतिनिधि होने के नाते क्षेत्र में फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने को लेकर उनसे जो कुछ भी हो सकेगा वे निश्चित रूप से करेंगे। यहां लोगों के लिए अब रोजगार का नया साधन सृजित हो रहा है। लाल विजय को उनके सपने की विजय मिलेगी। डीसी विनोद कुमार ने कहा कि यहां पर फिल्म शू¨टग शुरू होने से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो पाएगा। फिल्म में ऐसे ²श्यों को शामिल करने की कोशिश होनी चाहिए, जिससे दुनिया लोहरदगा को जान सके। यहां पर आने वाले समय में लोगों को काफी उम्मीदें हैं। जिला प्रशासन हर तरह से सहयोग को तैयार है। एसपी कार्तिक एस ने कहा कि लोगों ने विकास के रास्ते को चुना है। बेखौफ वादियों में अब उम्मीदें अंगड़ाई लेने लगी हैं। सही मायने में अब जाकर मन्नू का सरेंडर के रूप में नक्सलवाद का सरेंडर हुआ है। विकास होने से ही क्षेत्र की स्थिति का पता चलता है। कमांडेंट मनोज गुप्ता ने कहा कि लोगों को फिल्म शू¨टग के बहाने एक नया अनुभव देखने को मिलेगा। यहां पर फिल्म का शू¨टग होना यह बताता है कि अब स्थिति काफी बेहतर है। इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। प्रवीण कुमार ¨सह ने कहा कि बाहरी कलाकारों को लोहरदगा की वादियां लुभाएंगी। इस फिल्म के साथ ही आने वाले समय में और भी बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे। अभी वह शुभकामनाएं दे रहे हैं, बाद में वह बधाई भी देंगे। कार्यक्रम को नप अध्यक्ष पावन एक्का, ओम प्रकाश ¨सह ने भी संबोधित किया। फिल्म में विजय राज, अखिलेंद्र मिश्रा, दधी पांडे, नीतू पांडे, सर्व दमन, हंसराज जगताप, सुमित भोकसे, विजय ¨सह, पंकज सिन्हा, काजल पुंडेर, सर्वानी देसाई प्रमुख भूमिका में होंगे। मौके पर सुधा, ब्रजकिशोर प्रसाद, प्रणव पाठक, वीके बालान्जिनप्पा, लाल नर्मदेश्वर शाहदेव, लाल बालकिशोर शाहदेव, लाल संत नाथ शाहदेव, अरुण कुमार ¨सह आदि मौजूद थे।