Move to Jagran APP

Jharkhand Crime : पुलिस के जवान ने ASI को मारी गोली, पत्नी-बच्चों समेत खुद को घर में बंद करके की फायरिंग

Jharkhand Crime News झारखंड के लोहरदगा में पुलिस के जवान ने बुधवार रात एक एएसआइ को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि जवान मानसिक रूप से बीमार है। वह चुनाव में ड्यूटी पूरी करने के बाद घर लौटा था। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में पुलिस और सीआरपीएफ जवान मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गए।

By Rakesh sinha Edited By: Yogesh Sahu Updated: Thu, 06 Jun 2024 11:33 AM (IST)
Hero Image
पुलिस के जवान ने ASI को मारी गोली, इनसेट में घायल एएसआइ धर्मेंद्र।

संवाद सहयोगी, लोहरदगा। Lohardaga Crime News : झारखंड पुलिस के बौराए जवान आनंद सिंह मुंडा ने बुधवार की रात लोहरदगा पुलिस अधीक्षक आवास के पीछे जिला पुलिस बल के एएसआइ धर्मेंद्र सिंह को गोली मार दी। घटना के बाद हलचल मच गई।

जवान आनंद ने अपने घर के अंदर खुद को बंद कर लिया। साथ ही सर्विस रायफल से बीच-बीच में फायरिंग करने लगा। सूचना मिलने ही पुलिस अधीक्षक हारिश बिन जमा और सीआरपीएफ के कमांडेंट राहुल कुमार पहुंचे। देर रात तक जवान को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा था।

लोहरदगा पुलिस बल का जवान है आरोपी

जानकारी के अनुसार, रांची जिले के सोनाहातू थाना क्षेत्र के बिरडीडी गांव निवासी आनंद सिंह मुंडा लोहरदगा पुलिस बल का जवान है। वह मानसिक रूप से बीमार बताया जाता है। वह गिरिडीह और दुमका समेत अन्य जिलों में चुनाव ड्यूटी से वापस लौटा था।

इसके बाद अपनी पत्नी और बच्चों को घर में बंद कर दिया। उसके पास सर्विस रायफल थी। किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए सहयोगी पुलिसकर्मियों ने उसे समझाने और रायफल लेने की कोशिश की। इसी दौरान उसने एएसआइ धर्मेंद्र सिंह को गोली मार दी।

गोली लगने से घायल एएसआइ धर्मेंद्र। फाइल फोटो 

घर के अंदर से की फायरिंग

धर्मेंद्र का बोकारो में आवास है। घटना के बाद एएसआइ की स्थिति के बारे में कुछ पता नहीं चल सका है। घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद थे। घर के अंदर से जवान रह-रहकर फायरिंग कर रहा था।

पुलिस और सीआरपीएफ के जवान सुरक्षा जैकेट पहनकर छत के रास्ते जवान के घर के अंदर प्रवेश करने और उसे नियंत्रित करने की कोशिश देर रात तक कर रहे थे।

यह भी पढ़ें

देह व्यापार के मामले में नया खुलासा, तीन युवतियों को भेजा जेल; बांग्लादेश से जुड़ रहे तार

Jharkhand Crime: रांची में देर रात हुई जमकर फायरिंग, एक गंभीर रूप से हुआ घायल; गुस्साए लोगों ने पुलिस थाने में काटा हंगामा

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।