Move to Jagran APP

लोहरदगा पुलिस को मिली सफलता: PLFI के दो उग्रवादियों को किया गिरफ्तार, 15 लाख इनामी नक्‍सली भी करेगा सरेंडर

कुडू थाना क्षेत्र में गोलीकांड और दहशत फैलाने वाले पीएलएफआई उग्रवादियों की पुलिस को काफी लंबे समय से तलाश थी। खुफिया जानकारी पर कार्रवाइ करते हुए पुलिस ने दो उग्रवादी सुरेश और मुन्ना को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा आज दुर्योधन महतो के भी सरेंडर करने की खबर है।

By Jagran NewsEdited By: Arijita SenPublished: Fri, 10 Feb 2023 12:01 PM (IST)Updated: Fri, 10 Feb 2023 12:01 PM (IST)
लोहरदगा पुलिस ने पीएलएफआई के दो उग्रवादियों को धर दबोचा है

जागरण संवाददाता, लोहरदगा। लोहरदगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लोहरदगा जिले के कुडू थाना की पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई (पीपुल्स लिब्रेशन फ्रंट आफ इंडिया) के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं। कुडू थाना क्षेत्र में गोलीकांड और दहशत फैलाने के मामले में पुलिस को इनकी तलाश थी। गिरफ्तार किए गए उग्रवादियों की पहचान सुरेश और मुन्ना नामक उग्रवादी के रूप में हुई है। इनके पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं। हालांकि, पुलिस ने फिलहाल मामले की पुष्टि नहीं की है।

कुडू थाना क्षेत्र में दे रहे हैं अपराध को अंजाम

बताया जा रहा है कि हाल के समय में कुडू थाना क्षेत्र में गोलीकांड और दहशत फैलाने का काम पीएलएफआई के उग्रवादियों द्वारा किया जा रहा था, जिसके बाद एसपी आर रामकुमार के निर्देश पर पुलिस की विशेष टीम उग्रवादियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही थी।

पूछताछ में उग्रवादियों ने दी अहम जानकारी

इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी पीएलएफआई के दो उग्रवादी कुडू थाना क्षेत्र में सक्रिय हैं, जिसके बाद एएसपी अभियान दीपक कुमार पांडे, एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह, पुलिस निरीक्षक मंटू कुमार और कुडू थाना प्रभारी विश्वजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में छापेमारी करते हुए पीएलएफआई के दो उग्रवादी सुरेश और मुन्ना को गिरफ्तार किया गया गया। इनकी निशानदेही पर हथियार भी बरामद किया गया है। पूछताछ में दोनों ही उग्रवादियों ने पुलिस को अहम जानकारियां दी है। जल्द ही पुलिस को और भी सफलताएं मिल सकती हैं। पुलिस इस मामले में प्रेस कांफ्रेंस कर सकती है।

15 लाख इनामी नक्‍सली करेगा आत्‍मसमर्पण

दूसरी तरफ आज पुलिस के सामने 15 लाख का इनामी नक्सली मिथिलेश सिंह उर्फ दुर्योधन महतो के विधिवत आत्‍मसमर्पण करने की भी खबर है। महतो भाकपा माओवादियों का रीजनल कमांडर है। वह आईजी रांची के कार्यालय में झारखंड पुलिस व सीआरपीएफ के अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण करेगा। महतो पिछले एक महीने से पुलिस के संपर्क में था।

संगठन से पत्‍नी को लेकर हुआ था फरार

पूर्व में नक्सलियों ने प्रेस बयान जारी कर महतो के संगठन से फरार हो जाने की जानकारी दी थी और उसे गद्दार घोषित किया था। 15 जनवरी को दुर्योधन नक्सली संगठन से अलग हो गया था। भाकपा माओवादियों की उतरी छोटानागपुर जोनल कमेटी संगठन ने पर्चा जारी कर आरोप लगाया था कि दुर्योधन भाकपा माओवादी से गद्दारी करते हुए अपनी पत्नी ननकी कोड़ा उर्फ सुजाता को लेकर 15 जनवरी की रात भाग गया। वह पार्टी से 52 लाख 77 हजार रुपये नकद, एक टेबलेट, 83 हजार का एक मोबाइल फोन सहित कई डिजिटल उपकरण अपने साथ ले गया।

यह भी पढ़ें- दांव पर जिंदगी! रांची में नकली दवाओं और कास्‍मेटिक्‍स का अंबार, ड्रग कंट्रोल टीम की छापेमारी में खुलासा


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.