Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jharkhand Politics: भाजपा बदलना चाहती है संविधान, वोट की ताकत से दें जवाब: कल्पना सोरेन

शुक्रवार को करयोडीह मैदान में हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन ने चुनावी सभा को संबोधित किया और उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोला और अपने पति हेमंत सोरेन के लिए जनता से वोट डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि केवल दो वर्ष में हेमंत दादा ने दो काम किया वो भाजपा को हजम नहीं हुआ।

By Rohit Kumar Edited By: Shoyeb Ahmed Updated: Fri, 17 May 2024 09:40 PM (IST)
Hero Image
भाजपा बदलना चाहती है संविधान, वोट की ताकत से दें जवाब: कल्पना सोरेन (File Photo)

संवाद सूत्र, लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)। झामुमो की स्टार प्रचार कल्पना सोरेन ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव हमारी मर्यादा, हक व संविधान बचाने के लिए लड़ी जा रही है।

जनता से अपील की संविधान बचाने के लिए आईएनडीआईए गठबंधन को वोट दें। शुक्रवार की शाम करयोडीह मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने ये बातें कीं।

भाजपा सरकार पर बोला हमला

उन्होंने कहा हमारे संविधान को बाबा साहब भीम राव आंबेडकर ने लिखा था। परंतु केंद्र की भाजपा सरकार यहां के आदिवासी, दलित, पिछड़े व अल्पसंख्यक समुदाय का हक व अधिकार से वंचित करने की योजना बना रही है।

आरोप लगाया कि भाजपा संविधान को बदलना चाहती है, लेकिन ऐसा हम होने नहीं देंगे। हमें वोट की ताकत से इसका जवाब देना है। यहां भाजपा ने 20 वर्षों तक शासन कर जनता के लिए क्या किया। आप स्वयं आकलन कर सकते हैं।

परंतु आपका हेमंत बाबू (हेमंत सारेन ), हेमंत दादा, हेमंत बेटे ने महज चार वर्ष में विकास की गंगा बहा दी। उसमें भी दो वर्ष कोरोना ने ले लिया। केवल दो वर्ष में हेमंत दादा ने यहां के सभी वर्गों के लिए काम किया जो भाजपा को हजम नहीं हुई।

हेमंत सरकार का किया जिक्र

उन्होंने कहा कि यही वजह है कि जाल बिछाकर योजना बनाकर, गलत तरीके से हेमंत सोरेन को जेल में डाला गया है। इसका मकसद यहां के आदिवासियों, दलित, अल्पसंख्यक व पिछड़ा वर्ग के लोगों का विकास रोकना है।

उन्होंने राज्य सरकार के कार्यों का जिक्र किया। कहा कि यहां के कमजोर व कम उम्र में बुढ़ा होने वाली महिलाओं के लिए सर्वोदय पेंशन योजना लागू कर 60 वर्ष से हटाकर 50 वर्ष किया। 

20 लाख हरा राशन कार्ड देने की कही बात

20 लाख लोगों को हरा राशन कार्ड देकर जीवन दान दिया। दावा किया कि हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार से यहां के विकास के लिए 136 करोड़ की राशि मांगी थी, लेकिन केंद्र सरकार ने नहीं दिया।

अगर ये राशि मिल जाती तो यहां हेमंत सरकार अच्छा स्कूल-कॉलेज, अस्पताल, सड़क का जाल बिछाकर यहां के युवाओं को रोजगार देने का और काम करती।

कल्पना ने जनता से ये पूछा

कल्पना ने जनता से पूछा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने 2014 में कहा था सभी गरीब परिवार के खाते में 15--15 लाख रुपया देंगे। क्या आप लोगों के बैंक खाते में रुपया गया। क्या किसान की आय दो गुनी हुई। क्या दो करोड़ युवाओं को रोजगार दिया। इसलिए इसका जवाब देने का समय आ गया है।

इन्होंने किया संबोधित

चुनावी सभा को महेशपुर के विधायक प्रो.स्टीफन मरांडी, दिनेश विलियम मरांडी, पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू, प्रत्याशी विजय हांसदा, जिला परिषद अध्यक्षा जुली हेम्ब्रम ने भी संबोधित किया।

इन्होंने रहे उपस्थित

सभा का संचालन जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने किया। वही मंच पर जिला सचिव सोलेमान बास्की, उपाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम, इसाक अंसारी,जावेद आलम समेत दर्जनों पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें-

Jharkhand Election News: झारखंड की इन 3 लोकसभा सीटों पर कल थम जाएगा चुनावी शोर, प्रत्याशी लगाएंगे पूरा जोर

Lok Sabha Elections 2024: झारखंड की इस सीट पर दो बैलेट यूनिट से होगी वोटिंग, जानें आयोग को क्यों लेना पड़ा ऐसा फैसला