Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Flood News: सोन नदी के बीचों बीच टीले पर फंसे बिहार-झारखंड के सैंकड़ों किसान, जलस्तर में अचानक हुई तेज वृद्धि

झारखंड के हुसैनाबाद में सोन नदी के बीच स्थित डिला (टीले) पर खेत में काम करने गए सैकड़ों महिला-पुरुष बाढ़ के बीच फंस गए हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण सोन नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया है। फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए प्रशासन जुटा हुआ है। वहां फंसी एक महिला ने बताया कि टीले पर बिहार और झारखंड के सैंकड़ों किसान फंसे हुए हैं।

By Jagran News Edited By: Mohit Tripathi Updated: Tue, 17 Sep 2024 10:19 PM (IST)
Hero Image
सोन नदी का जलस्तर बढ़ा, झारखंड के 20 व बिहार के सैकड़ों लोग फसे।

जागरण टीम, (पलामू)। तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश की वजह से सोन नदी का जलस्तर अचानक काफी बढ़ गया। इस बीच, झारखंड के हुसैनाबाद में सोन नदी के बीच स्थित डिला (टीले) पर खेत में काम करने गए सैंकड़ों महिला-पुरुष बाढ़ के बीच फंस गए हैं।

टीले पर फंसी पूनम देवी ने फोनकॉल पर बताया कि सभी लोग सोन नदी की धारा के बीच में खड़े हैं। उन्होंने बताया कि हुसैनाबाद के 20 के अलावा बिहार के करीब सैकड़ों लोग फंसे हैं। सोन नदी में अचानक बढ़ आने की वजह उन्हें वापस लेने कोई नाव नहीं आ सकी है।

रविवार से ही पुलिस प्रशासन नदियों तालाबों के नजदीक नहीं जाने की चेतावनी दी थी। चेतावनी के बावजूद, डीला पर खेती करने वाले लोग चले गए। मंगलवार को अचानक पानी बढ़ जाने की वजह सभी फंस गए हैं। इस संबंध में देवरी ओपी प्रभारी जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं।

डीला पर फंसी पूनम देवी ने बताया कि सभी लोग सोन नदी की धारा में खड़े हैं। पानी बढ़ने पर कभी भी वह बह सकते हैं।

इस संबंध में देवरी ओपी प्रभारी ने बताया कि नदी में पानी का बहाव तेज है। फसे हुए लोगों से प्रशासन लगातार संपर्क बनाए हुए है। उन्हें सुरक्षित निकालने के प्रबंध किए जा रहे हैं।

लगातार प्रशासन के द्वारा नदी नालों तलाब के नजदीक किसी को नहीं जाने की हिदायत के बावजूद इतने लोग सोन नदी के बीच चले गए। उन्हें वापस लाने के लिए नाव लेकर वहां जाने की जरूरत होगी। फिलहाल, तेज बहाव व अंधेरे की वजह कोई जाने को राजी नहीं हैं। मैंने अपने स्तर से उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी है। -देवरी ओपी प्रभारी