Move to Jagran APP

Jharkhand Politics: हेमंत सोरेन को आखिर क्यों जाना पड़ा जेल? बाबूलाल मरांडी ने कर दिया क्लियर

झारखंड के पाकुड़ में जनसभा को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जब तक नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री रहेंगे भारत के संविधान को कोई नहीं बदल सकता। किसी भी जाति का आरक्षण समाप्त नहीं होगा। मरांडी ने कहा कि आईएनडीआईए के लोग राज्य के लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है। इन लोगों के बहकावे में नहीं आएं।

By Rohit Kumar Edited By: Mohit Tripathi Updated: Thu, 30 May 2024 07:23 PM (IST)
Hero Image
झारखंड को दलालों-बिचौलियों से बचाना है: बाबूलाल मरांडी। (फाइल फोटो)

संवाद सूत्र, महेशपुर (पाकुड़)। बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार को पाकुड़ में जनसभा को संबोधित किया। संविधान बदलने और और आरक्षण खत्म के आरोपों विपक्ष के आरोपों पर मरांडी ने पलटवार किया। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जब तक नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री रहेंगे, भारत के संविधान को कोई नहीं बदल सकता। किसी भी जाति का आरक्षण समाप्त नहीं होगा।

मरांडी ने कहा कि आईएनडीआईए के लोग राज्य के लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है। इन लोगों के बहकावे में नहीं आएं। आईएनडीआईए में चोरों का भरमार है। कोई बालू चोरी कर रहा है। कोई कोयला चोरी कर रहा है। कोई पत्थर चोरी कर रहा है। इन लोगों का काम सिर्फ चोरी करना ही रह गया है।

झारखंड को दलालों-बिचौलियों से बचाना है

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा मिट्टी से जुड़ी पार्टी है, गरीबों की पार्टी है। आइएनडीआइए के लोगों ने साढे़ चार साल तक कोई भी काम नहीं किया, सिर्फ राज्य को लूटने का काम किया। इन लोगों से झारखंड को बचाना है। दलालों और बिचौलियों से झारखंड को बचाना है।

आलमगीर पर भी किया अटैक

आलमगीर आलम कैश कांड पर हमला बोलते हुए मरांडी ने कहा कि आज इन लोगों के घरों से रुपये बरामद हो रहे हैं। यह सब रुपये मनरेगा घोटाला से लेकर कमीशनखोरी का है।

बाबूलाल ने कहा कि देश में विकास का काम सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। पहले लोग हाट-बाजार, मेला, कोर्ट-कचहरी एवं अस्पताल पैदल जाना पड़ता था। कांग्रेस ने 55 सालों तक देश में राज किया। परंतु इन लोगों ने कभी गांव तक जाने के लिए सड़क नहीं बनाया। जैसे ही देश में भाजपा की सरकार बनी। विकास ही विकास हुआ है।

गांव व किसानों की चिंता करते हैं पीएम मोदी

बाबूलाल ने कहा कि पहले लोग लालटेन और ढिबरी जलाते थे। केरोसिन तेल के लिए लाइन लगाना पड़ता था। लेकिन, आज मोदी सरकार ने घर-घर बिजली पहुंचाई है। जो प्रधानमंत्री किसानों की चिंता करते हैं। गांव की चिंता करते हैं। गरीबों की चिंता करते हैं। वैसे प्रधानमंत्री को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है।

...इसलिए आज ये लोग रो रहे

मरांडी ने कहा कि आज आईएनडीआईए के नेता जेल में बंद है, रो रहे हैं। यह लोग कहते हैं कि इन्हें फंसा दिया गया। इन लोगों को कोई नहीं फंसाया है। इन लोगों ने सिर्फ राज्य के खनिज संप्रदा को लूटने का काम किया है, इसलिए आज ये लोग जेल में रो रहे हैं।

उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी एक जून को सभी लोग पहले मतदान फिर जलपान के तहत अपने-अपने घरों से निकलकर संबंधित बूथों में पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी ताला मरांडी के पक्ष में बटन दबाए।

सभा को दुर्गा मरांडी, मिस्त्री सोरेन, सुफल मरांडी, देविधन टुडू एवं एलियन हांसदा ने भी संबोधित किया। मौके पर नरेन साहा, मोजेश टुडू, संदीप भगत, बीरबल मंडल, कालिदास मरांडी के अलावे सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: Tender Scam : बिरसा मुंडा कारावास भेजे गए आलमगीर आलम, आज 14 दिनों की रिमांड के बाद कोर्ट में थी पेशी

झुलस रहा झारखंड, राज्‍य के कई हिस्‍सों में पारा 45 डिग्री के पार; अभी इस दिन तक राहत की नहीं कोई उम्‍मीद

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।