Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

पाकुड़ में मौसम बदला, आज भी बारिश के आसार

जागरण संवाददाता पाकुड़ पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से संताल पगरना के जिलों का मौसम बदल गया

By JagranEdited By: Updated: Fri, 11 Feb 2022 12:20 AM (IST)
Hero Image
पाकुड़ में मौसम बदला, आज भी बारिश के आसार

जागरण संवाददाता, पाकुड़ : पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से संताल पगरना के जिलों का मौसम बदल गया। झारखंड में तेज हवा और बादलों की गरज के बुधवार रात कई जिलों में झमाझम बारिश हुई तो कहीं रिमझिम। गुरुवार को भी रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा। माघ माह में इस बार फिर मेघ ने जनजीवन को अस्तव्यस्त कर दिया। वर्षा थमते ही एक बार फिर ठंड जवान हो गई।

वैसे इस माह संताल पगरना और धनबाद में सात दिन बादलों का राज रहा। जब भी वर्षा हुई तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस गिरावट आई। गुरुवार की सुबह पाकुड़ जिले का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था।

बुजुर्ग बताते हैं कि बसंत पंचमी के बाद धीरे-धीरे धूप तीखी लगने लगती है। गर्मी का अहसास होने लगता है, परंतु इस वर्ष ऐसा नहीं हुआ। बसंत पंचमी के एक दिन पहले जमकर बारिश हुई थी। इससे ठिठुरन बढ़ गई थी। दो दिन धूप का असर दिखा। इसके बाद फिर ठंडक। शुक्रवार को भी ऐसा ही मौसम रहने के आसार है। तेज हवा भी चल सकती है। कृषि विज्ञान केंद्र महेशपुर के विज्ञानी डा. विनोद कुमार का कहना है कि जलवायु परिवर्तन तेजी से हो रही है। बार-बार बारिश से रबी फसल पर प्रतिकूल असर पड़ेगा।

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद के अनुसार 13 फरवरी से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। संताल पगरना और राज्य के अन्य हिस्से में इसका प्रभाव 16 फरवरी से दिखने का अनुमान है। जोरदार बारिश की संभावना है। मानसून के अध्ययनकर्ता डा. एसपी यादव का मानना है कि 16 फरवरी को तेज बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के बादल इस ओर आ रहे हैं जिससे बंगाल की खाड़ी के बादल मिल रहे हैं। इन दोनों के मिलने से बादल स्थानीय स्तर पर मजबूत होकर बारिश करा रहे हैं। पश्चिमी विक्षोभ के सक्त्रिय रहने तक मौसम में बदलाव जारी रहेगा।