Move to Jagran APP

Jharkhand News: MLA कमलेश सिंह के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं का विद्रोह! इस नेता को मैदान में उतारने का किया एलान

हुसैनाबाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव संगोष्ठी में बागी तेवर दिखाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर भाजपा बागी विधायक कमलेश कुमार सिंह को टिकट देती है तो वे उनका साथ नहीं देंगे। कार्यकर्ता वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद कुमार सिंह को मैदान में उतारने की मांग कर रहे हैं। दूसरी ओर पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह ने अपने पुत्र प्रकाश लाल सिंह को गोमिया से चुनावी मैदान में उतारने की घोषणा की है।

By Jagran News Edited By: Mohit Tripathi Updated: Sat, 19 Oct 2024 03:30 PM (IST)
Hero Image
विधायक कमलेश सिंह के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा। (फाइल फोटो)

संवाद सूत्र, हुसैनाबाद (पलामू)। हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता व मंडल अध्यक्षों ने शुक्रवार को स्थानीय रिद्धि सिद्धि होटल में चुनाव संगोष्ठी आयोजित की।

इस संगोष्ठी में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, महिला, किसान व युवा मोर्चा के सदस्यों ने बागी तेवर दिखाए। सभी ने एक स्वर में कहा कि भाजपा में शामिल हुए विधायक कमलेश कुमार सिंह को भाजपा यदि टिकट देती है तो वे उनका साथ नहीं देंगे।

सभी संयुक्त रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद कुमार सिंह को हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतारेंगे और उनके पक्ष में काम करेंगे।

विनोद कुमार सिंह ने शीर्ष नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि पार्टी का निर्णय उनके पक्ष में होगा। फैसला उनके पक्ष में नहीं होता है तो दो दिन में अपने सहयोगियों संग विचार विमर्श कर निर्णय लेंगे।

संगोष्ठी में मंडल अध्यक्ष राजेश कर्ण, प्रशांत सिंह, संजय मेहता, प्रदीप सिंह, बल्लू बलराम, मधुसूदन पाठक, नीरज सिंह, तृप्ति सिंह, कुसुम देवी, संजू देवी, रेखा देवी, मोजाहिर हुसैन, सद्दाम हुसैन, रंजीत सिंह, सोनल कुमार, अरुण मेहता, दसरथ यादव, अरुण मिश्रा, राकेश यादव, सूरज रजवार, अमित मेहता, शशि विश्वकर्मा समेत काफी संख्या में भाजपा नेता-कार्यकर्ता मौजूद थे।

पूर्व मंत्री माधवलाल के पुत्र गोमिया से लडे़ें गे चुनाव

झारखंड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह ने साडम स्थित अपने आवास में कार्यकर्ताओं के साथ गुरुवार की देर शाम बैठक की। यहां अपने पुत्र पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रकाश लाल सिंह को विधानसभा के चुनावी मैदान उतारने की घोषणा की।

पूर्व मंत्री ने कहा कि 1985 के चुनाव में गोमिया की जनता ने नोट और वोट देकर चुनाव जिताया था। बेटा को भी सहयोग करने को कहा।

इस मौके पर प्रकाश लाल सिंह ने कहा कि उनके पिता ने अपने कार्यों से गोमिया की जनता के दिलों में जगह बनाई है। जनता के हर सुख दुख में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का प्रयास करुंगा।

इस मौके पर अमर कुमार सोनी, ललित यादव, जयप्रकाश रविदास, अंकुश भंडारी, राजेश भंडारी, संजय केवट आदि थे।

यह भी पढ़ें: Hemant Soren Nomination: सीएम हेमंत सोरेन कब करेंगे नामांकन? फाइनल तारीख आई सामने; पढ़िए उनका पूरा कार्यक्रम

Jharkhand Election 2024: झारखंड में BJP और JDU के बीच बिगड़ी बात, इस मांग को लेकर दिल्ली में जमे खीरू महतो

Jharkhand Election 2024: झारखंड में चुनाव से पहले एनडीए को बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने आजसू से दिया इस्तीफा

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।