Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

हैवानियत की हद पार! शख्स ने पत्नी और दुधमुंही बच्ची को पत्थर से कूचकर मार डाला; लोगों को कहा-घर से भाग गई बीबी

Murder in Palamu पलामू में पुलिस ने मनातू थाना क्षेत्र के गौरवा जंगल से एक महिला और एक मासूम बच्ची का कंकाल बरामद किया है। आरोप है कि शख्स ने पत्नी और अपनी बेटी की हत्या की है। महिला 1 जून 2023 से लापता था।

By Jagran NewsEdited By: Roma RaginiUpdated: Sun, 11 Jun 2023 08:09 AM (IST)
Hero Image
Jharkhand Crime: पलामू में शख्स ने पत्नी और दूधमुंही बच्ची को पत्थर से कूचकर मार डाला

मनातू (पलामू), जागरण संवाददाता। पलामू जिले से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। एक शख्स पर उसकी पत्नी और बच्ची को पत्थर से कूचकर मार डालने का आरोप है।

बता दें कि पुलिस ने मनातू थाना क्षेत्र के गौरवा जंगल से एक महिला और एक मासूम बच्ची का कंकाल बरामद किया है। यह कंकाल बधाई बथान के विवेक यादव की पत्नी उर्मिला यादव और उसकी छह महीने की बच्ची की बताई जा रही है।

विवेक पर ही अपनी पत्नी और बच्ची को पत्थर से कुचलकर मार डालने का आरोप है। इनकी हत्या के बाद से वह सपरिवार फरार है। मनातू थाना की पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

बताया गया कि मंझौली पंचायत अंतर्गत बधाई बथान के रहने वाले विवेक यादव की शादी 14 मई 2021 को छतरपुर थाना क्षेत्र के कोशियारा गांव के रहने वाले भगवान यादव की बहन उर्मिला देवी के साथ हुई थी। शादी के लगभग 6 महीने तक सबकुछ सामान्य रहा। इस बीच किसी बात पर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। तब उर्मिला के मायके वालों ने दोनों को समझा-बुझाया।

पति समेत सात पर हत्या का आरोप

इस बीच उर्मिला के ससुर ने 1 जून, 2023 को रात्रि में उसके मायके में सूचना दी कि उर्मिला अपने दुधमुंही बच्ची के साथ घर से भाग गई है। काफी खोजबीन करने के बाद पता नहीं चला तो भाई भगवान यादव ने मनातू थाना में विवेक यादव समेत सात अन्य लोगों के विरुद्ध 4 जून 2023 को अपनी बहन की हत्या कर शव छुपाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई।

डीएनए जांच की तैयारी

इधर, शनिवार को मनातू थाना क्षेत्र के गौरवा जंगल के नाला में नर कंकाल पड़े होने की सूचना मिली। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। घटनास्थल पर ही बच्ची का कपड़ा मिला है। इससे माना जा रहा है कि कंकाल और कपड़ा उर्मिला और उसकी बच्ची का होगा। पुष्टि के लिए डीएनए जांच की तैयारी चल रही है।