Move to Jagran APP

पलामू में दुर्गा पूजा मेला देखकर वापस लौट रहीं दो नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, छह के खिलाफ मामला दर्ज

Jharkhand News झारखंड के पलामू में दो नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में छह लड़कों ने यह अपराध किया। पीड़िताओं ने रविवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश है और महिला सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।

By Jagran News Edited By: Mukul Kumar Updated: Mon, 14 Oct 2024 09:18 AM (IST)
Hero Image
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

संवाद सूत्र, नौडीहा बाजार (पलामू)। Jharkhand Crime News झारखंड के पलामू से सामूहिक दुष्कर्म की एक बड़ी घटना सामने आई है। नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में दो नाबालिगों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है। घटना उस वक्त हुई जब सरईडीह से दुर्गा पूजा का मेला देखकर दो नाबालिग लड़की वापस घर लौट रही थीं।

इस दौरान छह लड़कों ने मिलकर दो नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। यह घटना शुक्रवार रात की है।

इसके बाद दोनों लड़कियां किसी तरह अपने घर पहुंचीं। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी स्वजनों को दी। दो दिनों तक इस मामले को गांव वालों के द्वारा पंचायत कर दबाने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं बनने पर रविवार की देर शाम इस मामले का खुलासा हुआ है।   

रविवार को दर्ज हुई शिकायत

रविवार देर शाम पीड़िता और उनके परिजन नौडीहा बाजार थाना पहुंचे और इसकी शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ है।

सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी सरईडीह और उसके आसपास के गांव के रहने वाले हैं। इस संबंध में नौडीहा बाजार के थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी ने बताया कि परिजनों ने आवेदन मिला है। जिसके आलोक में पुलिस अग्रतर कारवाई कर रही है। इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। 

इस तरह की घटना के बाद महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा को लेकर तमाम तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं। इसी साल के अंत तक झारखंड में विधानसभा चुनाव है। ऐसे में यह मामला भी चुनाव में निर्णायक भूमिका निभा सकता है। 

गढ़वा में दुष्कर्म करने एवं वीडियो वायरल करने के दो आरोपित गिरफ्तार

इसके अलावा, दुष्कर्म के एक अन्य मामले की बात करें तो गढ़वा के केतार में पुलिस ने दुष्कर्म करने तथा इसका वीडियो वायरल करने के आरोपित दो युवकों को रविवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया।

जानकारी के अनुसार केतार थाना क्षेत्र के एक गांव की एक लड़की के साथ विक्रम सिंह नामक युवक को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़कर गांव के कुछ युवकों द्वारा वीडियो वायरल किया गया।

इसके बाद पीड़िता के स्वजनों द्वारा केतार थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने परती गांव निवासी दुष्कर्म के आरोपित विक्रम सिंह और वीडियो वायरल करने के आरोपित राजू पासवान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया।

यह भी पढ़ें-

सामूहिक नहीं एक युवक ने किया था रायपुर जंगल में दुष्‍कर्म, दो विवेचक और चार तकनीकी टीम करेगी जांच

'पहले दोस्त को पेड़ से बांधा फिर लड़की के साथ की दरिंदगी,' पुणे गैंगरेप के आरोपियों के स्केच जारी

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें