Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'हेमंत राज में चरम पर लूट व भ्रष्टाचार...', भाजपा संकल्प रैली में सीएम सोरेन पर जमकर गरजे बाबूलाल मरांडी

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में शुक्रवार को भाजपा संकल्प रैली का आयोजन किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी रैली में शामिल हुए। वहीं जनसभा को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर जमकर प्रहार किया। रैली को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार में लूट व भ्रष्टाचार चरम पर है।

By Dinesh SharmaEdited By: Shashank ShekharUpdated: Fri, 22 Sep 2023 09:12 PM (IST)
Hero Image
नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी।

संवाद सूत्र, सोनुवा: पश्चिमी सिंहभूम के सोनुवा स्थित महुलडीहा मैदान में शुक्रवार को भाजपा संकल्प रैली का आयोजन किया गया। संकल्प रैली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी शामिल हुए।

इस दौरान पूर्व विधायक गुरुचरण नायक, जिलाध्यक्ष सतीश पूरी समेत जिला व प्रदेश स्तर के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

रैली को संबोधित करते हुए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है। हेमंत राज में लुटराज चल रहा है।

बाबूलाल मरांडी ने सरकार को जमकर घेरा

बाबूलाल मरांडी ने कहा देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना काल में गरीबों अनाज देने के लिए गरीब कल्याण योजना चलाई। इसका अनाज बेच कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी झोली भरे जा रहे हैं। इस कारण आज अनाज की कटौती का दंश गरीबों को झेलना पड़ रहा है।

अपने संबोधन में बाबूलाल मरांडी ने पीएम नरेन्द्र मोदी द्वार शुरू किए गये कार्यों की उपलब्धियां लोगों को गिनवाई। उन्होंने जन-धन योजना, उज्जवल योजना, शौचालय निर्माण, पीएम आवास के अलावा गैस के दाम घटाने, महिला आरक्षण बिल पास कराने समेत कई योजनाओं का जिक्र किया। वहीं, बाबूलाल मरांडी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के उपर भी खुब बरसे।

उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार में राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री बनते ही गुदड़ी के बुरुगुलिकेरा में निर्दोष सात ग्रामीणों की हत्या कर दी गई।

हेमंत राज में लुटराज चल रहा है- बाबूलाल मरांडी

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत राज में लुटराज चल रहा है। सरकारी कार्यालय में बगैर घुस दिये कोई भी काम नहीं हो रहा है। ग्रामीणों को जन्म, मृत्यु, आवासीय, जाति प्रमाण पत्र के लिए पैसे देने पड़ रहे है। राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिए घुस लिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य में बालू की लूट का खेल चल रहा है। इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि और मंत्री शामिल हैं। सुरक्षा-व्यवस्था लूटेरों के हाथ में दे दी गई है। भाजपा के समय यही पुलिस राज्य में थी, लेकिन उस समय सुरक्षा-व्यवस्था ठीक था। यहां के अफसर गरीब ग्रामीणों से घुस लेकर घुस का पैसा राज्य के मुखिया तक पहुँचा रहे है।

भाजपा सरकार में राज्य में शांति थी- बाबूलाल

बाबूलाल मरांडी ने कहा राज्य में जब भाजपा की सरकार थी तब राज्य में शांति था। दूर-दराज क्षेत्रों के विकास के लिए पुल-पुलिया और सड़क का निर्माण किया गया था। अब उन सड़कों की हालत जर्जर हो गई है। उनको बनाने वाला अब कोई नहीं। अगले चुनाव में फिर से भाजपा की सरकार बनाये। विकास की कार्य तेजी से होंगे।

ईडी से क्यों डर रहे हेमंत सोरेन- बाबूलाल मरांडी

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन ने संताल से लेकर पूरे राज्य में जमीन की लूट की है। इस कारण उन्हें ईडी बुला रही है। यदि वें निर्दोष हैं तो ईडी से क्यों डरते है। क्यों नहीं ईडी कार्यालय नहीं जा रहे है।

जल्द होगा सोनुवा में रेल का ठहराव- बाबूलाल मरांडी

रैली के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सोनुवा स्टेशन में कोरोना काल से पहले ठहर रहे ट्रेनों का ठहराव पुन: शुरू करने के लिए जल्द रेल मंत्री से मिलेंगे। यहां पर जल्द ही ट्रेनों का ठहराव शुरु होगा।

रैली में कई पार्टियों के नेता भाजपा में हुए शामिल

संकल्प रैली के दौरान गुदड़ी के पूर्व प्रखंड प्रमुख सह आजसू नेता सोमा रुगु व रमेश लुगुन समेत करीब दो दर्जन नेताओं व दूसरे दल के कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा।

यह भी पढ़ें: Land Scam Case: ED के विरुद्ध हाईकोर्ट पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, चौथे समन पर भी शनिवार को नहीं होंगे पेश

 

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर