Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jharkhand NH Road: झारखंड में बदल जाएगी कई सड़कों की सूरत, जल्द ही शुरू होगा चौड़ीकरण का काम; देखें लिस्ट

झारखंड राज्य राजमार्ग प्राधिकरण ने बरलंगा-नेमरा-पिरगुल-कसमार बहादुर-एनएच-23 खैराचातर-पश्चिम बंगाल तक की सड़क को चौड़ा करने और मजबूत बनाने का फैसला किया है। इस परियोजना की लागत लगभग 250 करोड़ रुपये है। सड़क के पुनर्निर्माण से बरलंगा क्षेत्र के लोगों को बेहतर बाजार मिलेगा और किसानों को अपनी फसलों का उचित मूल्य मिलेगा। आने-जाने में लगने वाला समय और पैसा भी बचेगा।

By Barlanga Barlanga Edited By: Mukul Kumar Updated: Sun, 08 Sep 2024 12:16 PM (IST)
Hero Image
झारखंड में बरलंगा कसमार पथ। फाइल फोटो

संवाद सूत्र, बरलंगा (रामगढ़)। झारखंड राज्य राजमार्ग प्राधिकरण के माध्यम से बरलंगा-नेमरा-पिरगुल-कसमार, बहादुर-एनएच-23 खैराचातर-पश्चिम बंगाल तक कुल चौड़ाई 27.306 किलोमीटर को टू लेन पेव्ड सोल्डर मे चौड़ीकरण एवं मजबूती करन के साथ पुनर्निर्माण कराया जाएगा।

बरलंगा से कसमार तक पुल पुलिया को बृहद रुप से बड़ा किया जाएगा। सरकार ने यह निर्णय शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक के दौरान फैसला लिया है। उक्त सड़क के पुनर्निर्माण मे लगभग 250 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

इस पथ का निर्माण कार्य चार वर्ष पूर्व शुरू हुआ था, सड़क का निर्माण कार्य निरंतर जारी है। इसी बीच सरकार ने अहम निर्णय लेते हुए सड़क को टू लेन बनाने का फैसला लिया है। इस फैसले से बरलंगा गोला क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है।

बरलंगा से बोकारो की दूरी मात्र एक घंटे की होगी

खासकर किसान वर्ग लोग जो खेती पर निर्भर करते हैं। उन्हें फसल का उचित मूल्य अपने क्षेत्र में नहीं मिल पा रहा है। सड़क के निर्माण से किसान फसलों को बोकारो, धनबाद आदि जगहों पर उचित मूल्य पर बेच सकेंगे। बरलंगा से बोकारो की दूरी मात्र एक घंटे की होगी। वर्तमान मे बोकारो की दूरी गोला के रास्ते ढाई घंटे की है।

बरलंगा के नावाडीह निवासी व प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष मनोज कोटवार ने कहा है कि उक्त सड़क के पुनर्निर्माण से यहां के किसान, नौजवान व व्यापारी वर्ग के लोगो को बाजार मिलेगा। बरलंगा निवासी विजय कुमार गुप्ता ने भी सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि सरकार बेहतर कार्य कर रही है।

इधर, बरलंगा-झालदा सीमावर्ती क्षेत्र के बरजोपुर निवासी दीपक साव ने भी सरकार के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र से प्रत्येक दिन गोला के रास्ते दर्जनों लोग बोकारो जाते हैं। अब कम समय व कम खर्च पर बोकारो पहुंच जाएंगे।बरलंगा क्षेत्र के लोगो ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है।

यह भी पढ़ें-

धनबाद में 10 एचआइवी संक्रमित युवकों ने बीमारी छिपाकर कर ली शादी, तीन की पत्नियां गर्भवती; मचा हड़कंप

Vande Bharat: टाटानगर से बरहमपुर भाया चाईबासा रूट पर 130 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से ट्रायल पर दौड़ी वंदे भारत