Move to Jagran APP

कार में 8 बोरा डोडा लेकर जा रहे थे तीन तस्कर, दो गिरफ्तार; एक फरार Ranchi News

Jharkhand Crime News रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के रांची खूंटी रोड से एक स्विफ्ट डिजायर कार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा है। इसमें 8 बोरा डोडा लदा हुआ था। मौके पर दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हालांकि एक व्यक्ति फरार हो गया।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Updated: Tue, 17 Aug 2021 07:55 PM (IST)
Hero Image
Jharkhand Crime News पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तस्‍करों को पकड़ा।
तुपुदाना, (रांची) जासं। रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के रांची खूंटी रोड से एक स्विफ्ट डिजायर कार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा है। इसमें 8 बोरा डोडा लदा हुआ था। मौके पर दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हालांकि एक व्यक्ति फरार हो गया। गिरफ्तार युवकों में एक का नाम एलिसियस बागे है, जो सिमडेगा जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र के रैसिया गांव का रहने वाला है।

वह कार चला रहा था। उसने बताया कि वह फिलहाल रांची में चुटिया थाना क्षेत्र के मुचकुंद टोली में बिकी पांडे के मकान में किराएदार है। दोनों का तीसरा साथी, जो फरार हो गया, उसका नाम इब्राहिम था। वहीं, दूसरा युवक रंजीत महतो खूंटी थाना क्षेत्र के बांध टोली गांव का निवासी है। पुलिस ने 8 बोरा डोडा कार से जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूछताछ में जुटी है।

इस संबंध में तुपुदाना ओपी में एएसआइ कैलाश मंडल के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है। एएसआइ कैलाश मंडल ने अपने लिखित आवेदन में लिखा है कि संध्या गश्‍ती के समय रात लगभग 10:00 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि खूंटी की ओर से एक कार में अवैध रूप से डोडा लेकर कुछ अफीम तस्कर जा रहे हैं। 10 माइल चौक के समीप वाहन जांच के क्रम में एक सफेद रंग का स्विफ्ट डिजायर कार jh01 सीपी 3647 को रोका गया तो उसमें दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि पूर्व में भी यह लोग डोडा लेकर नगड़ी क्षेत्र में बेचने का काम करते थे। प्लास्टिक के बोरे में कुल 8 बोरा डोडा पकड़ा गया है। इसके बाद तुपुदाना ओपी में मामला दर्ज कर दोनों गिरफ्तार युवकों को पुलिस न्यायालय में भेज दिया गया।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।