Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jharkhand IPS Transfer List: झारखंड में 23 IPS अफसरों का तबादला, कुमार गौरव बने रांची के नए SP यातायात

झारखंड में 23 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इनमें से 13 आईपीएस अधिकारी सीधी बहाली वाले हैं जो पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे थे। वहीं बाकी 10 डीएसपी से आईपीएस में प्रोन्नत होने के बाद पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे थे। आईपीएस अधिकारी कुमार गौरव को रांची का नया एसपी यातायात बनाया गया है। वहीं मुकेश कुमार लुनायत को एसपी सिटी जमशेदपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

By Dilip KumarEdited By: Shashank ShekharUpdated: Wed, 18 Oct 2023 07:55 PM (IST)
Hero Image
झारखंड में 23 IPS अफसरों का तबादला, कुमार गौरव बने रांची के नए SP यातायात

राज्य ब्यूरो, रांची। सरकार ने राज्य के 23 आईपीएस अधिकारियों का पदस्थापन कर दिया है। इनमें 13 आईपीएस अधिकारी पूर्व में विभिन्न जिलों के एसपी के पद से स्थानांतरित थे और पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे थे।

वहीं, दस आईपीएस अधिकारी वैसे हैं, जिन्हें हाल ही में राज्य पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा में प्रोन्नति मिली थी, लेकिन पदस्थापन नहीं होने से ये सीनियर डीएसपी के अपने पुराने पद पर कार्य कर रहे थे।

जिनका पदस्थापन हुआ है, उनमें 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी कुमार गौरव को रांची का नया एसपी यातायात बनाया गया है। कुमार गौरव कोडरमा एसपी के पद से स्थानांतरित होने के बाद पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे थे। इसी प्रकार 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी मुकेश कुमार लुनायत को एसपी सिटी जमशेदपुर बनाया गया है।

जामताड़ा से स्थानांतरित व पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे 2018 बैच के आइपीएस अधिकारी मनोज स्वर्गियारी को एसपी रेल धनबाद तथा गिरिडीह से स्थानांतरित अमित रेणु को एसपी अभियान नक्सल की जिम्मेदारी मिली है।राज्य सरकार की गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है।

कौन कहां गए

चंदन कुमार झा : एसपी, झारखंड सशस्त्र पुलिस प्रशिक्षण केंद्र, पद्मा, हजारीबाग।

अनुरंजन किस्पोट्टा : एसपी, सीआइडी, झारखंड।

अंबर लकड़ा : समादेष्टा, जैप-3, गोविंदपुर धनबाद।

अंजनी कुमार झा : एसपी, एसीबी, झारखंड।

आनंद प्रकाश : एसपी, तकनीकी सेवाएं व संचार।

प्रभात कुमार : समादेष्टा, जैप-6, जमशेदपुर।

एहतेशाम वकारीब : एसपी, एसीबी, झारखंड।

आर. रामकुमार : एसपी, एससीआरबी, झारखंड।

अमित रेणु : एसपी अभियान, नक्सल, झारखंड।

कुमार गौरव : एसपी, यातायात, रांची।

मुकेश कुमार लुनायत : एसपी सिटी जमशेदपुर।

मनोज स्वर्गियारी : एसपी रेल, धनबाद।

शुभांशु जैन : एसपी, विशेष शाखा, झारखंड।

सरोजनी लकड़ा : एएसपी संचार से समादेष्टा जैप-2 टाटीसिल्वे।

एमेल्डा एक्का : एएसपी एसीबी से समादेष्टा एसआइआरबी-2 खूंटी।

सादिक अनवर रिजवी : सीनियर डीएसपी एसीबी से एसपी एसीबी।

अरविंद कुमार सिंह : सीनियर डीएसपी मुख्यालय धनबाद से समादेष्टा जैप-5 देवघर।

विकास कुमार पांडेय : सीनियर डीएसपी जैप-1 से एसपी सह उपनिदेशक झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग।

विजय आशीष कुजूर : सीनियर डीएसपी जंगल वारफेयर स्कूल नेतरहाट से एसपी सीटीसी मुसाबनी।

अजय कुमार सिन्हा : सीनियर डीएसपी विशेष शाखा से एसपी अनुसंधान प्रशिक्षण विद्यालय रांची।

सहदेव साव : सीनियर डीएसपी एसीबी से एसपी एसीबी रांची।

अमित कुमार सिंह : सीनियर डीएसपी बड़कागांव हजारीबाग से समादेष्टा गृह रक्षा वाहिनी सह अग्निशमन सेवा।

मुकेश कुमार : सीनियर डीएसपी मुख्यालय बोकारो से समादेष्टा एसआइएसएफ बोकारो।

यह भी पढ़ें: झारखंड में त्योहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की होगी तैनाती; 12 हजार अतिरिक्त जवान करेंगे सुरक्षा

यह भी पढ़ें: Ranchi Land Scam: रांची के पूर्व DC की जमानत याचिका पर हुई सुनवाई, कोर्ट ने ED को चार हफ्ते में जवाब दाखिल करने का दिया निर्देश

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर