Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

553rd Prakash Parv: गुरुनानक देव का 553वां प्रकाश पर्व 8 नवंबर को, रांची में आयोजित कार्यक्रम की पूरी Details

553rd Prakash Parv November 8 सिखों के प्रथम गुरु नानक देव का 553वां प्रकाश पर्व को कार्तिक पूर्णिमा आठ नवंबर को मनाया जाएगा। इस अवसर पर रांची शहर के विभिन्न गुरुद्वारों में भव्य आयोजन होंगे। कार्यक्रम की पूरी डिटेल यहां देखें...

By Jagran NewsEdited By: Sanjay KumarUpdated: Sat, 05 Nov 2022 09:13 AM (IST)
Hero Image
553rd Prakash Parv, November 8: गुरुनानक देव का 553वां प्रकाश पर्व 8 नवंबर को।

रांची, जासं। 553rd Prakash Parv, November 8 सिखों के प्रथम गुरु नानक देव का 553वां प्रकाश पर्व को कार्तिक पूर्णिमा आठ नवंबर को मनाया जाएगा। राजधानी रांची में प्रकाश पर्व की शुरुआत छह नवंबर से ही आरंभ हो जाएगा, जो कि आठ नवंबर तक चलेगा। इस अवसर पर रांची शहर के विभिन्न गुरुद्वारों में भव्य आयोजन होंगे। कहीं विशेष दीवान सजेगा तो कही अरदास कीर्तन होंगे। गुरु वाणी का बखान किया जाएगा। सिख धर्मावलंबी प्रकाश पर्व की तैयारी में अभी से जुट गए हैं। गुरुद्वारों की विशेष साज-सज्जा की जा रही है।

छह नवंबर को गुरुद्वारा मैदान में मनाया जाएगा प्रकाश पर्व

रातू रोड कृष्णानगर कालोनी स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा द्वारा श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व छह नवंबर को गुरुद्वारा मैदान में मनाया जाएगा। सुबह 10 बजे भव्य दीवान सजाया जाएगा जो कि दोपहर 2:30 बजे तक चलेगा। इसमें सिख पंथ के महान कीर्तनी जत्था भाई बलविंदर सिंह जी रंगीला चंडीगढ़ वाले विशेष रूप से शिरकत करेंगे। दोपहर एक बजे से गुरु का अटूट लंगर चलाया जाएगा। विशेष दीवान की समाप्ति के तुरंत बाद दोपहर 2:30 बजे गुरुद्वारा मैदान से भव्य नगर कीर्तन निकाला जाएगा जो रातु रोड,प्यादा टोली, गांधी चौक, शहीद चौक, अल्बर्ट एक्का चौक, डेली मार्केट, चर्च काम्लेक्स, लाला लाजपत राय चौक से होते हुए पीपी कंपाउंड स्थित गुरुनानक स्कूल परिसर पहुंचकर रात नौ बजे विसर्जित होगा।

सात और आठ नवंबर को भव्य आयोजन

समिति के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि सात और आठ नवंबर को भी भव्य आयोजन होंगे। आठ नवंबर को गुरु नानक स्कूल में सजेगा विशेष दीवान, उमड़ेगी भीड़ मेन रोड गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा द्वारा प्रकाश पर्व का मुख्य आयोजन आठ नवंबर को पीपी कंपाउंड स्थित गुरुनानक स्कूल परिसर में मनाया जाएगा। गुरु के दरबार में मत्था टेकने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ेगी। दो साल के बाद सार्वजनिक कार्यक्रम हो रहे हैं इस कारण श्रद्धालुओं का उत्साह दोगुना है।

55 सालों से शोभायात्रा निकाल रहा गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा

प्रकाश पर्व से दो दिन पूर्व शोभायात्रा निकालने की परंपरा 55 सालों से चली आ रही है। प्रत्येक साल कृष्णानगर गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा द्वारा भजन कीर्तन के बीच शोभायात्रा निकाला जाता है। इस बार भी ये परंपरा निभायी जाएगी।

अंतिम दिन रांची शहर के विभिन्न हिस्सों से निकले प्रभात फेरियों का हुआ मिलान

गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रांची शहर के विभिन्न हिस्सों से निकाले जा रहे प्रभात फेरियों का समापन हुआ। कृष्णा नगर कालोनी स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा की ओर से प्रात: 05.15 बजे ''सबते वड्डा सतगुर नानक जिन कल राखी मेरी'' के जयघोष के साथ प्रभातफेरी गुरुद्वारा साहिब के पार्किंग गेट से निकल कर मेट्रो गली, रातू रोड होते हुए नागा बाबा खटाल चौक पहुंची जहां इसका मिलन मेन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, मेन रोड एवं गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, पिस्का मोड़ की प्रभातफेरियों से हुआ। वहां से तीनों प्रभातफेरियां सम्मिलित होकर महावीर चौक, कुंजलाल स्ट्रीट, शास्त्री मार्केट, डेली मार्किट होते हुए मेन रोड गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर विसर्जित हो गई। इस दौरान प्रभात फेरी का जगह-जगह स्वागत हुआ।

ये लोग हुए शामिल

प्रभात फेरी में गुरुनानक सत्संग सभा के अध्यक्ष द्वारका दास मुंजाल, महासचिव अर्जुन देव मिढ़ा, सूंदर दास मिढ़ा, अशोक गेरा, हरगोबिंद सिंह, लेखराज अरोड़ा, नरेश पपनेजा, जीवन मिढ़ा, मोहन काठपाल, महेंद्र अरोड़ा, रमेश तेहरी, जीतू अरोड़ा, सुरजीत मुंजाल, रौनक ग्रोवर, वेद प्रकाश मिढ़ा, चरणजीत मुंजाल, सुरेश मिढ़ा, बिनोद सुखीजा आदि शामिल थे।