Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

तीन काउंसिलिंग के बाद भी कृषि एवं संबद्ध पाठ्यक्रमों में 74 सीटें रिक्त, 15 अक्टूबर तक नामांकन का मौका; पढ़ें डिटेल

झारखंड में कृषि एवं संबद्ध पाठ्यक्रमों में तीन-तीन काउंसिलिंग के बाद भी 74 सीटें रिक्त हैं। इनमें सरकारी संस्थानों में 65 और निजी क्षेत्र में 9 सीटें शामिल हैं। अब इन सीटों को भरने के लिए स्पेशल राउंड की काउंसिलिंग शुरू की गई है। इसके लिए 7 अक्टूबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होगा। वहीं 15 अक्टूबर तक नामांकन का मौका है।

By Neeraj Ambastha Edited By: Mukul Kumar Updated: Sun, 06 Oct 2024 02:19 PM (IST)
Hero Image
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य के कृषि एवं संबद्ध पाठ्यक्रम संचालित करने वाले सरकारी संस्थानों में तीन-तीन काउंसिलिंग से नामांकन के बाद भी 65 सीटें रिक्त रह गई हैं। साथ ही निजी क्षेत्र में संचालित रामकृष्ण मिशन विवेकानंद एग्रीकल्चर एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, रांची में भी नौ सीटें रिक्त हैं।

अब इन सीटों को भरने के लिए स्पेशल राउंड की काउंसिलिंग शुरू की गई है। इसके लिए सात अक्टूबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होगा। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद द्वारा आठ से 15 अक्टूबर तक सीटों का आवंटन किया जाएगा। आवंटित संस्थानों में नौ से 15 अक्टूबर तक नामांकन होगा।

यहां खाली हैं सीटें

जिन सरकारी संस्थानों में सीटें रिक्त हैं उनमें बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित रांची पशुचिकित्सा महाविद्यालय में एक, रांची कृषि कालेज में चार, कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग में एक, कॉलेज ऑफ फारेस्ट्री में 10 के अलावा रवींद्रनाथ टैगोर एग्रीकल्चर कॉलेज, देवघर में सात सीटें खाली हैं।

इसके अलावा, कृषि कालेज, गढ़वा में पांच, तिलका मांझी एग्रीकल्चर कॉलेज, गोड्डा में तीन, कॉलेज ऑफ हार्टिकल्चर, खूंटपानी में 20, फूलो झानो डयेरी कालेज, हंसडीहा में छह तथा फिशरी कॉलेज, गुमला में आठ सीटें रिक्त हैं। स्पेशल राउंड की काउंसिलिंग से इन रिक्त सीटों का भरने का प्रयास किया जा रहा है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें