Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Holi पर हवाई सफर का लग रहा तीन गुणा अधिक किराया, दिल्ली से रांची की टिकट का दाम 16 हजार; ट्रेनों में भी बुरा हाल

होली पर ट्रेन और बसों में जगह खाली नहीं होने के कारण यात्री विमान का सहारा ले रहे हैं लेकिन बढ़ती भीड़ को देखते हुए हवाई किराया तीन गुणा तक बढ़ गया है। हवाई जहाज से यात्रा करने वाले यात्रियों को तीन गुणा अधिक राशि खर्च कर यात्रा करनी पड़ रही है। बता दें कि शनिवार को फ्लाइट टिकट का दाम 16 हजार रुपये तक पहुंच गया था।

By Shakti Singh Edited By: Shoyeb Ahmed Updated: Sat, 23 Mar 2024 03:14 PM (IST)
Hero Image
होली पर हवाई सफर करने के लिए देना होगा तीन गुणा अधिक किराया

जागरण संवाददाता, रांची। Air Travel Fares Three Times higher On Holi: होली को लेकर ट्रेन और बसों में जगह नहीं है। मजबूरन यात्रियों को विमान का सहारा लेना पड़ रहा है लेकिन इसके लिए यात्रियों को तीन गुणा अधिक राशि खर्च कर यात्रा करनी पड़ रही है।

शनिवार को फ्लाइट टिकट की कीमत 16 हजार रुपये तक पहुंच गई। वहीं, पुणे से रांची आने वाली फ्लाइट का भाड़ा 14 हजार रुपये और बेंगलुरु से रांची की फ्लाइट का भाड़ा साढ़े दस हजार रुपये तक रहा। ऐसे में रांची आने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है।

दूसरे राज्यों से रांची आने वाली ट्रेनों का हाल

दूसरे राज्यों से रांची आने वाली ट्रेनों का भी यही हाल है। यात्रियों के पास कोई भी विकल्प नहीं है। दिल्ली से रांची, पुणे से रांची, बेंगलुरु से रांची और चेन्नई से रांची के लिए किसी स्पेशल ट्रेन का परिचालन नहीं किया गया है। रांची स्टेशन व हटिया स्टेशन से बिहार और यूपी जाने वाली ट्रेनों में भीड़ अधिक हो रही है और सीटें भी खाली नहीं हैं।

शुक्रवार को भी स्टेशन पर भीड़ अधिक रही। मौर्य एक्सप्रेस, हटिया पटना, रांची-वाराणसी और कोलकाता जाने वाली ट्रेनों में भीड़ अधिक रही।

इस ट्रेन में सीट थीं खाली

यात्रियों को वैकल्पिक बसों का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं, एक तरफ जहां ट्रेनों में सीटें खाली नहीं मिल रहीं तो दूसरी ओर जानकारी के अभाव में हटिया-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन में शुक्रवार को 300 सीटें खाली रह गईं। शनिवार को स्थिति और खराब रही। स्पेशल ट्रेनों का किराया अधिक होने के कारण भी सीटें फुल नहीं हुई।

ये भी पढ़ें- सावधान! ये रंग न कर दें होली बेरंग, इन गंभीर परेशानियों का करना पड़ सकता है सामना; यहां पढ़ें बचाव के तरीके

ये भी पढ़ें- RJD का होली मिलन समारोह बना जंग का मैदान! कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच झड़प... पथराव भी हुआ, ASI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें