Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jharkhand Assembly Election: 'AJSU और BJP एक साथ लडे़गी विधानसभा चुनाव', असम के CM हिमंत बिस्व सरमा का एलान

Jharkhand Politics झारखंड में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में असम के सीएम और झारखंड बीजेपी के चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने आजसू पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं। रविवार को उन्होंने आजसू प्रमुख सुदेश महतो से मुलाकात कर दोनों पार्टियों के एक साथ चुनाव लड़ने की बात भी कही। इसके अलावा चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा की।

By Shoyeb Ahmed Edited By: Shoyeb Ahmed Updated: Mon, 12 Aug 2024 05:49 PM (IST)
Hero Image
विधानसभा चुनाव से पहले सीएम हिमंत ने किया बड़ा एलान (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand Political News असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा (CM Himanta Biswa Sarma) ने रविवार को आजसू पार्टी के प्रमुख सुदेश महतो से मुलाकात की।

इस मुलाकात के बाद हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि आजसू पार्टी भाजपा की महत्वपूर्ण सहयोगी है। उन्होंने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Vidhan Sabha Chunav) में दोनों दल मिलकर लड़ेंगे।

बैठक कौन-कौन रहा उपस्थित?

हिमंत बिस्वा सरमा ने रांची में राज्य के पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा के आवास पर भाजपा नेताओं से भी मुलाकात कर चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। इस बैठक में झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही तथा विधायक अमित मंडल भी उपस्थित थे।

सरमा ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता उत्साह में है। राज्य की जनता भ्रष्टाचार, वादाखिलाफी और विकास नहीं होने की स्थिति से परेशान है। ऐसे में जनता को हमसे काफी उम्मीदें हैं।

उन्होंने कहा कि हम चुनाव जीतेंगे और झारखंड में अपनी सरकार बनाएंगे। कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए सरमा ने कहा कि झारखंड के बेहतर भविष्य के लिए 24 घंटे काम करें।

हेमंत सरकार की बड़ी उपलब्धि, दिन में झूठ और रात में लूट : सुदेश

आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने कहा है कि हेमंत सरकार की बड़ी उपलब्धि दिन में झूठ और रात में लूट है। आज झारखंड के लोग अपने अधिकार के लिए लड़ रहे हैं, बुनियादी सुविधाओं के लिए दर-दर भटक रहे हैं। सुदेश ने ये बातें रविवार को रांची से पाकुड़ जाने के क्रम में बांसपहाड़ी में दैनिक जागरण से बातचीत में कहीं।

उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसे अलग-अलग बोलचाल, सभ्यता-संस्कृति, रहन-सहन की समझ है। झारखंड ने जन्म से कई प्रयोग देखे हैं, लेकिन आनेवाले समय में ये प्रयोग और घातक होने वाले हैं।

'इस बार जनता एनडीए को चुनेगी'

इस बार जनता एनडीए को चुनकर नियम-कानून, संविधान, मूलवासियों की मांग और नौकरशाहों की तिकड़म का जवाब देगी। सुदेश ने नारायणपुर क्षेत्र के बांसपहाड़ी के समीप अवस्थित बाबा बोका पहाड़ी का दर्शन किया।

उन्होंने अन्य नेताओं के साथ माथा टेककर झारखंड की जनता के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि बहुत जल्द विधानसभा चुनाव का बिगुल बजनेवाला है। आप सभी इसकी तैयारी में जुट जाएं। जामताड़ा की जनता ने विस चुनाव के नतीजे को लेकर अभी से अपना मन बना लिया है।

ये भी पढे़ं-

झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर एक्टिव हुई BJP, विधायक से लेकर मंत्री तक को मिल नया काम

Jharkhand News: झारखंड के कलाकारों के लिए CM हेमंत का बड़ा एलान, लागू की जाएगी स्पेशल पॉलिसी

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर