Move to Jagran APP

Jharkhand Elections 2024: आजसू ने जारी की 8 उम्मीदवारों की सूची, सुदेश महतो सिल्ली सीट से लड़ेंगे चुनाव

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए आजसू ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में आठ उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है। आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो सिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं सुनीता चौधरी रामगढ़ से चुनाव लड़ेंगी। लोहरदगा से नीरू शांति भगत और गोमिया से लंबोदर महतो को टिकट दिया गया है।

By Jagran News Edited By: Mohit Tripathi Updated: Sun, 20 Oct 2024 09:57 PM (IST)
Hero Image
आजसू ने जारी की 8 उम्मीदवारों की सूची, सुदेश महतो सिल्ली सीट से लड़ेंगे चुनाव

जागरण टीम, रांची। आजसू पार्टी ने रविवार को संसदीय बोर्ड की औपचारिक बैठक के बाद आठ सीटों पर अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। इस सूची में कोई चौंकाने वाला नाम नहीं है। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो सिल्ली से चुनाव लड़ेंगे।

पार्टी ने मनोहरपुर तथा डुमरी सीट पर अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। यहां उम्मीदवारों को लेकर पार्टी के भीतर मंथन चल रहा है।

बताते चलें कि भाजपा ने एनडीए गठबंधन के तहत आजसू को 10 सीटें दी हैं। हालांकि आजसू टुंडी सीट को लेकर भाजपा पर दबाव बनाए हुए हैं। कयास लगाया जा रहा है कि सुदेश महतो सिल्ली के अलावा इस सीट से भी चुनाव लड़ सकते हैं।

कौन कहां से लड़ेगा चुनाव 

आजसू ने पहली सूची में आठ उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है। आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो सिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लडे़ंगे। वहीं, सुनीता चौधरी को रामगढ़ से चुनाव लड़ेंगी है। लोहरदगा से नीरू शांति भगत और गोमिया से लंबोदर महतो को टिकट दिया गया है।

इसके अलावा, जुगसलाई से रामचंद्र सहिस, मांडू से निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो को अपना उम्मीदवार बनाया है।  बात करें ईचागढ़ और पाकुड़ सीट की तो ईचागढ़ से हरेलाल महतो और पाकुड़ से अजहर इस्लाम को टिकट मिला है। मनोहरपुर विधानसभा सीट पार्टी ने अबतक कोई भी निर्णय नहीं लिया है।

यह भी पढ़े: Jharkhand Elections 2024: हेमंत सोरेन के सीट बंटवारे से RJD नाराज, 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम; कहा- अकेले लड़ सकते हैं चुनाव

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।