Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jharkhand Chunav Result : सीता को 7 जीत दर्ज करने वाले ने हराया, वोटों में अंतर के भी रिकॉर्ड बने

Jharkhand Lok Sabha Election Result 2024 झारखंड में लोकसभा चुनाव के आंकड़े अपने आप में सियासतदानों के माथे पर शिकन लाने वाले हैं। यहां कहीं सबसे अधिक वोट और कहीं पर सबसे कम वोट के अंतर से जीत-हार दर्ज हुई है। एक सीट पर तो सात बार चुनाव जीत चुके नेता ने अपने प्रतिद्वंद्वी को मात देने का भी रिकॉर्ड बना डाला है।

By Neeraj Ambastha Edited By: Yogesh Sahu Updated: Wed, 05 Jun 2024 05:23 PM (IST)
Hero Image
अन्नपूर्णा देवी को सबसे बड़े अंतर से जीत, सीता की सबसे कम वोट से हुई हार

राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand Lok Sabha Election Result 2024 : केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी इस लोकसभा चुनाव में भी सबसे बड़े अंतर से जीत हासिल की है। कोडरमा में इस भाजपा प्रत्याशी ने आइएनडीआइए से भाकपा माले के प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह को 3,77,014 वोट से हराया। इन्हें सर्वाधिक 57.79 प्रतिशत वोट भी मिले हैं।

धनबाद से भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो ने भी कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह को तीन लाख से अधिक मतों से हराया। इन्हें 55.26 प्रतिशत वोट मिले। सबसे छोटे अंतर की बात करें तो दुमका से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन को महज 22,537 मतों से हार का सामना करना पड़ा।

कड़े मुकाबले में झामुमो के नलिन सोरेन ने इन्हें हराया। नलिन सोरेन झामुमो के वही दिग्गज नेता हैं, जिन्होंने शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार सात बार चुनाव जीता है।

इस बार पार्टी ने उन्हें सीता सोरेन के विरुद्ध चुनाव मैदान में उतारा था। दूसरे सबसे छोटे अंतर से जीत हासिल करने वाले आजसू के चंद्रप्रकाश चौधरी हैं, जिन्हें 80,880 मतों से ही जीत मिली।

कोडरमा (Kodarma Lok Sabha Seat Election Result)

  • अन्नपूर्णा देवी (भाजपा) 7,91,657 मत, वोट प्रतिशत 57.79
  • विनोद कुमार सिंह (माले) 4,14,643 मत, वोट प्रतिशत 30.27
  • वोट का अंतर : 3,77,014

धनबाद (Dhanbad Lok Sabha Seat Result)

  • ढुल्लू महतो (भाजपा) 7,89,172 मत, वोट प्रतिशत 55.26
  • अनुपमा सिंह (कांग्रेस) 4,57,589 मत, वोट प्रतिशत 32.04
  • वोट का अंतर : 3,31,583

पलामू (Palamu Lok Sabha Seat Chunav Result)

  • वीडी राम (भाजपा) 7,70,362 मत, वोट प्रतिशत 55.39
  • ममता भुइयां (राजद) 4,81,555 मत, वोट प्रतिशत 34.63
  • वोटों का अंतर : 2,88,807

हजारीबाग (Hazaribagh Lok Sabha Seat Election Result)

  • मनीष जायसवाल (भाजपा) 6,54,613 मत, वोट प्रतिशत 51.76
  • जेपी पटेल (कांग्रेस) 3,77,927 मत, वोट प्रतिशत 29.88
  • वोटों का अंतर : 2,76,686

जमशेदपुर (Jamshedpur Lok Sabha Seat Chunav Result)

  • बिद्युत वरण महतो (भाजपा) 7,26,174 मत, वोट प्रतिशत 56.84
  • समीर कुमार मोहंती (झामुमो) 4,66,392 मत, वोट प्रतिशत 36.50
  • वोटों का अंतर : 2,59,782

चतरा (Chatra Lok Sabha Seat Result)

  • कालीचरण सिंह (भाजपा) 5,74,556 मत, वोट प्रतिशत 52.89
  • केएन त्रिपाठी (कांग्रेस) 3,53,597 मत, वोट प्रतिशत 32.55
  • वोटों का अंतर : 2,20,959

राजमहल (Rajmahal Lok Sabha Seat Election Result)

  • विजय कुमार हांसदा (झामुमो) 6,13,371 मत, वोट प्रतिशत 50.35
  • ताला मरांडी (भाजपा) 4,35,107 मत, वोट प्रतिशत 35.72
  • वोटों का अंतर : 1,78,264

सिंहभूम (Singhbhum Lok Sabha Seat Result)

  • जोबा मांझी (झामुमो) 5,20,164 मत, वोट प्रतिशत 51.62
  • गीता कोड़ा (भाजपा) 3,51,762 मत, वोट प्रतिशत 34.91
  • वोटों का अंतर : 1,68,402

खूंटी (Khunti Lok Sabha Seat Election Result)

  • कालीचरण मुंडा (कांग्रेस) 5,11,647 मत, वोट प्रतिशत 54.62
  • अर्जुन मुंडा (भाजपा) 3,61,972 मत, वोट प्रतिशत 38.64
  • वोटों का अंतर : 1,49,675

लोहरदगा (Lohardaga Lok Sabha Seat Chunav Result)

  • सुखदेव भगत (कांग्रेस) 4,83,038 मत, वोट प्रतिशत 49.95
  • समीर उरांव (भाजपा) 3,43,900 मत, वोट प्रतिशत 35.56
  • वोटों का अंतर : 1,39,138

रांची (Ranchi Lok Sabha Seat Chunav Result)

  • संजय सेठ (भाजपा) 6,64,732 मत, वोट प्रतिशत 45.91
  • यशस्विनी सहाय (कांग्रेस) 5,44,220 मत, वोट प्रतिशत 37.59
  • वोटों का अंतर : 1,20,512

गोड्डा (Godda Lok Sabha Seat Election Result)

  • निशिकांत दुबे (भाजपा) 6,93,140 मत, वोट प्रतिशत 49.57
  • प्रदीप यादव (कांग्रेस) 5,91,327 मत, वोट प्रतिशत 42.29
  • वोटों का अंतर : 1,01,813

गिरिडीह (Giridih Lok Sabha Seat Result)

  • चंद्रप्रकाश चौधरी (आजसू) 4,51,139 मत, वोट प्रतिशत 35.67
  • मथुरा महतो (झामुमो) 3,70,259 मत, वोट प्रतिशत 29.27
  • वोटों का अंतर : 80,880

दुमका (Dumka Lok Sabha Seat Chunav Result)

  • नलिन सोरेन (झामुमो) 5,47,370 मत, वोट प्रतिशत 46.23
  • सीता सोरेन (भाजपा) 5,24,843 मत, वोट प्रतिशत 44.32
  • वोटों का अंतर : 22,537

यह भी पढ़ें

Ranchi Lok Sabha Result: जीतकर भी संजय सेठ के हाथ लगी निराशा, इस मामले में पिछड़ गए सांसद जी; वजह भी आई सामने

Jharkhand Result: झारखंड विधानसभा में उलटफेर; सीटों की संख्या पर पड़ेगा प्रभाव; समझें क्या है पूरा माजरा