Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2024: झारखंड में कांग्रेस को एक और झटका! अब इस नेता ने छोड़ा 'हाथ' का साथ, BJP का थामा दामन

Lok Sabha Election 2024 लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान किया जा चुका है। सात चरणों में देश भर में चुनाव होना है। झारखंड में चार चरणों में वोटिंग होगी। ऐसे में सभी दलों में राजनीतिक हलचल तेज है। इसी बीच झारखंड में कांग्रेस को झटका लगा है। कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मारुत नंदन सोनी ने भाजपा का दामन थाम लिया है।

By Deepak sinha Edited By: Shashank Shekhar Published: Tue, 19 Mar 2024 07:06 PM (IST)Updated: Tue, 19 Mar 2024 07:06 PM (IST)
Lok Sabha Election 2024: झारखंड में कांग्रेस को एक और झटका! अब इस नेता ने छोड़ा 'हाथ' का साथ

संवाद सूत्र, मझिआंव (गढ़वा)। झारखंड में कांग्रेस को लोकसभा चुनाव से पहले एक और झटका लगा है। अब ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मारुत नंदन सोनी ने बीजेपी का दामन थाम लिया है।

मारुत नंदन सोनी ने भाजपा के प्रति आस्था जताते हुए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में सदस्यता ग्रहण किया। उन्हें भाजपा के नेताओं ने गर्मजोशी के साथ माला पहनकर स्वागत किया।

भाजपा के हर एक सिपाही को लेकर साथ चलेंगे- कांग्रेस नेता

सदस्यता ग्रहण करने के पश्चात मारुत नंदन सोनी ने कहा कि भाजपा के हर एक सिपाही को लेकर साथ चलेंगे। साथ ही केंद्र सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएंगे। मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह सहित प्रदेश व जिले के भाजपा के शीर्ष नेता उपस्थित थे।

मारुत नंदन सोनी का भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी के लहर देखी जा रही है। इसके लिए भाजपा का वरिष्ठ नेता भोला चंद्रवंशी, विधायक प्रतिनिधि संजय प्रसाद कमलापुरी, नगर मंडल अध्यक्ष पवन कुमार, कक्कू जायसवाल आदि कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को बधाई दी है।

ये भी पढ़ें -

रांची में बैठ इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के लोगों से चल रही थी ठगी, CID को लगी भनक तो हरकत में आई; सच्चाई सामने आते ही उड़े होश

Jharkhand Bijli Bill: बिजली बिल बकायेदारों की अब खैर नहीं! बचना है तो कर लें ये काम, वरना होगी बड़ी कार्रवाई


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.