Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

एशियन महिला हाकी चैंपियंस ट्राफी आज से रांची में, चीन जापान और भारत पर रहेगी दुनिया की नजर

एशियन महिला हाॅकी चैंपियंस ट्राॅफी का आगाज आज से होने जा रहा है। भारत में इस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन पहली बार हो रहा है। आज टूर्नामेंट के पहले दिन तीन मैच खेले जाएंगे। इसका उद्घाटन झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन करेंगे। पहले दिन भारत का मुकाबला थाईलैंड के साथ होगा। इसमें भारत के अलावा चीन जापान दक्षिण कोरिया मलेशिया और थाईलैंड ये पांच देश शामिल हैं।

By Jagran NewsEdited By: Arijita SenUpdated: Fri, 27 Oct 2023 08:56 AM (IST)
Hero Image
स्‍टेडियम में अभ्‍यास में जुटी मलेशिया की टीम।

जासं, रांची। एशियन महिला हाॅकी चैंपियंस ट्राॅफी शुक्रवार से रांची में शुरू होगी। भारत में पहली बार हो रही इस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के पहले दिन तीन मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का उद्घाटन झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन करेंगे।

भारतीय टीम के सदस्‍य। 

आज इन देशों में होगी आपसी प्रतिस्‍पर्धा

पहले दिन प्रतियोगिता का पहला मैच जापान व मलेशिया, दूसरा मैच चीन व कोरिया तथा तीसरा मैच मेजबान भारत व थाईलैंड के बीच खेला जाएगा।

वहीं, शनिवार को अपने दूसरे मैच में भारतीय टीम का सामना मलेशिया से होगा। इस प्रतिस्पर्धा में छह देशों की टीमें भाग ले रही हैं। इनमें भारत के अलावा चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की टीमें रांची पहुंच चुकी हैं।

स्‍टेडियम में अभ्‍यास करती जापान की टीम।

दर्शक स्‍टेडियम में नि:शुल्‍क ले सकेंगे मैच का आनंद

ट्राॅफी के इस सातवें संस्करण के सभी मैच रांची स्थित मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हाॅकी स्टेडियम में खेले जाएंगे। भारत में इस टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट उपलब्ध होगी। साथ ही स्टेडियम में भी दर्शक निःशुल्क मैच का आनंद ले सकेंगे।

अभ्‍यास करती मलेशिया की टीम। 

यह भी पढ़ें: कोयला के गहरे खदान में मां काली करती हैं श्रमिकों की सुरक्षा,सौ फीट नीचे जाने से पहले देवी का आशीर्वाद लेना जरूरी

चीन, जापान व भारत पर रहेगी नजर

हॉकी चैंपियनशिप में मेजबान भारत के अलावा चीन व जापान भी ट्राॅफी की प्रबल दावेदार है। ग्वांग्झू एशियाई खेल में स्वर्ण जीतने वाली चीन की टीम के अभ्यास में पूरा ध्यान पेनाल्टी काॅर्नर को गोल में बदलने पर रहा। टीम के खिलाड़ी इस पर काफी देर तक परिश्रम करते रहे।

2013 में चीन के आडोस में हुए टूर्नामेंट में जापान ने पहली बार टूर्नामेंट जीता था। वह फिर इतिहास दोहराना चाहेगी। वहीं, भारत टीम भी दूसरी बार यह खिताब जीतना चाहेगी।

इससे पहले 2013 में भारत ने जापान के काकामिगाहारा में खेले गए चैंपियनशिप में खिताब जीता था। टीम में झारखंड की तीन खिलाड़ी निक्की प्रधान, सलीमा टेटे, संगीता कुमारी पर विशेष नजर रहेगी।

यह भी पढ़ें: बदल गया रांची-नई दिल्‍ली राजधानी एक्‍सप्रेस का रूट, गरीब रथ भी अब दूसरे रास्‍ते तय करेगी सफर, धड़ाधड़ कैंसिल हुईं कई ट्रेनें

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर