Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'कितने दिन चलेगी मंईयां योजना', हिमंत बिस्वा सरमा ने हेमंत सरकार से पूछा सवाल; गठबंधन को भी दिया जवाब

Himant Biswa Sarma नामकुम के हुवांगहातु पंचायत में रांची जिले के भाजपा खिजरी मंडल के चार बूथों के कार्यकर्ताओं के साथ मुख्य अतिथि ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा ने समीक्षा बैठक की गई। इस बैठक में उन्होंने विपक्षी गठबंधन पर जमकर हमला बोला और विपक्ष के सवाल का पलटवार भी किया। उन्होंने मंईयां सम्मान योजना चुनावी योजना बताई।

By mukesh kumar Edited By: Shoyeb Ahmed Updated: Mon, 26 Aug 2024 12:59 PM (IST)
Hero Image
नामकुम रांची जिला खिचड़ी मंडल बूथ कमेटी की बैठक मुख्यमंत्री विश्व शर्मा

जागरण संवाददाता, नामकुम। नामकुम के हुवांगहातु पंचायत में रांची जिला के भाजपा के भाजपा खिजरी मंडल के चार बूथों के कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की गई।

समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा, राज्यसभा सांसद डा प्रदीप वर्मा, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर, जिला अध्यक्ष विनय महतो, आरती सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रभुदयाल, खिजरी मंडल अध्यक्ष अशोक मुण्डा, जिप सदस्य रामावतार केरकेट्टा, पूर्व जिला अध्यक्ष जेलेंद्र कुमार, रितेश उरांव,मंडल मौजूद थे।

बैठक में क्या बोले हिमंत

समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं से मंडल अध्यक्ष सभी बूथ समिति के कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करें। उन्होंने कहा कि झारखंड के गांव आकर मुझे अपने असम की अनुभूति होती है।

उन्होंने आगे कहा कि मेरे झारखंड आने से यहां कांग्रेस और जेएमएम के नेताओं को पेट में दर्द होने लगता है और कहते हैं की असम छोड़ कर यहां क्यों आते हैं।

मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि झारखंड कांग्रेस के गुलाम अहमद मीर क्यों आते हैं‌। वे पार्टी काम से आते हैं, मैं भी अपने पार्टी के काम से आता हूं और कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ता हूं।

मंईयां योजना को बताया चुनावी जुमला

झारखंड में अभी चार वर्ष आठ महीना बीतने के बाद यहां की हेमंत सोरेन सरकार को हमारी बहनों की याद आई है। उन्होंने कहा कि जब चुनाव में मात्र दो तीन माह बचे हैं, ऐसे में मंईयां योजना कितने दिन चलेगी सोचने वाली बात है, यह योजना सिर्फ चुनावी है।

भाजपा की सरकार बनी तो हमारी बहनों और महिलाओं के लाभकारी योजना पूर्ण कालिक बनेगा‌,इनके जैसा चुनावी लाभ के लिए बहनों को ठगने का काम नहीं करेगी। कार्यक्रम के पश्चात हिमंत विश्वा शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ता शंकर सिंह मुंडा के घर में भोजन किया ।

इस मौके पर राजू लकड़ा,शंकर सिंह मुंडा, जीतन देवी, सोहराई पहान, रमेश लकड़ा,गोपाल चौधरी, बिरसा पहान, गोरखनाथ सिंह,अंजली लकड़ा के अलावे सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

ये भी पढे़ं-

Champai Soren: चंपई सोरेन ने फिर भरी दिल्ली की उड़ान, भाजपा हाईकमान से कर सकते हैं मुलाकात

Jharkhand Politics: 'पुलिस को पत्थर लेकर भेजा था', हिमंत बिस्वा सरमा ने DGP और SSP पर लगाए गंभीर आरोप