Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Champai Soren Resign: 'दूध की मक्खी की तरह निकाल...' चंपई को CM की गद्दी से उतारने पर फूटा बाबूलाल का गुस्सा

Hemant Soren News हेमंत सोरेन जल्द ही झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। चंपई सोरेन ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। इसपर अब सियासत तेज हो गई है। बाबूलाल ने कहा है कि सोरेन परिवार से बाहर का आदिवासी झामुमो में सिर्फ काम चलाऊ है। सोरेन परिवार जब चाहे उसका उपयोग करके दूध की मक्खी की तरह निकाल फेंकेगा।

By Dibyanshu Kumar Edited By: Mohit Tripathi Updated: Thu, 04 Jul 2024 12:43 PM (IST)
Hero Image
चंपई सोरेन को गद्दी से उतारने पर बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन पर कसा तंज।

राज्य ब्यूरो, रांची। Champai Soren Resign : झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने झामुमो-कांग्रेस-राजद विधायक दल की बैठक में बुधवार को हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को फिर नेता चुने जाने पर बड़ा निशाना साधा है।

मरांडी ने कहा कि झामुमो में शिबू सोरेन (Shibu Soren) परिवार से बाहर का आदिवासी केवल काम चलाऊ है। शिबू सोरेन परिवार जब जैसा चाहे उसका उपयोग करेगा और फिर उसे दूध की मक्खी की तरह निकाल फेंकेगा।

परिवार से बाहर का आदिवासी सिर्फ पालकी ढोने के लिए

उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन परिवार से बाहर का आदिवासी महज पालकी ढोने के लिए है। परिवारवाद से ऊपर उठकर मुख्यमंत्री चुनने की बात करने वाले झामुमो का असली चेहरा उजागर हो गया।

हेमंत को फिर से नेता चुने जाने पर बाबूलाल ने कहा कि यह झामुमो के अन्य आदिवासी नेताओं के लिए सबक है। उन्हें अपनी सीमा रेखा समझ लेनी चाहिए।

चंपई सोरेन का बार-बार हुआ अपमान

उन्होंने आरोप लगाया कि चंपई सोरेन को पद पर रहते हुए बार-बार अपमानित किया गया। बैठक की अध्यक्षता करने के बावजूद उन्हें किनारे बिठाया गया। कोल्हान के टाइगर को चूहा बना दिया गया।

विधानसभा चुनाव के लिए अब भाजपा बदलेगी रणनीति

हेमंत सोरेन के झामुमो गठबंधन विधायक दल का नेता बनने के बाद अब भाजपा विधानसभा चुनाव के लिए अपनी रणनीति बदलेगी। हेमंत सोरेन के भ्रष्टाचार और झामुमो के परिवारवाद का मुद्दा अब प्रमुखता से उठाया जाएगा।

भाजपा नेताओं का कहना है कि जेल जाने के बाद हेमंत सोरेन के लिए जिस सहानुभूति की बात कही जा रही थी, अब वह शपथ के बाद सत्ता के लिए बेचैनी में बदल जाएगी।

यह भी पढ़ें: Hemant Soren : 'हेमंत बाबू फिर आ गए हैं', विधायक दल की बैठक में भावुक हुए चंपई सोरेन, भावी CM के लिए कही बड़ी बात

Hemant Soren : हेमंत सोरेन ने जेल से बाहर आते ही कर दिया खेला, भौचक्का रह गई भाजपा; अगर अब हुए गिरफ्तार तो...

Hemant Soren : CM पद की शपथ लेते ही एक्शन में दिखेंगे हेमंत सोरेन, विस चुनावों के लिए ऐसे सेट करेंगे बड़ा गेमप्लान

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें