Move to Jagran APP

Babulal Marandi: संगठन को धार देने में जुटी भाजपा, 15 से संताल प्रवास पर बाबूलाल मरांडी

Babulal Marandi भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी 15 दिसंबर से संताल परगना के दस दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। 23 दिसंबर तक संताल प्रवास के दौरान वे इस प्रमंडल से जुड़े सभी जिलों का दौरा करेंगे और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

By Alok ShahiEdited By: Updated: Sat, 12 Dec 2020 08:17 PM (IST)
Hero Image
Babulal Marandi: झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री बाबूलाल मरांडी।
रांची, राज्य ब्यूरो। भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी 15 दिसंबर से संताल परगना के दस दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। 23 दिसंबर तक संताल प्रवास के दौरान वे इस प्रमंडल से जुड़े सभी जिलों का दौरा करेंगे और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद शर्मा ने बताया कि बाबूलाल मरांडी 15 दिसंबर को साहिबगंज, 16 को दुमका, 17 को गोड्डा, 18 को जामताड़ा 19 को पाकुड़, 20 को गोड्डा, 21 को देवघर, 22 को जामताड़ा और 23 दिसंबर को दुमका जिला में पार्टी द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 24 दिसंबर को उनकी वापसी होगी।

15 दिसंबर को सभी प्रमंडलों में भाजपा का किसान सम्मेलन

किसानों के हितों को लेकर पक्ष-विपक्ष में जारी टकराव के बीच भाजपा ने 15 दिसंबर को राज्य के सभी प्रमंडलों में किसान सम्मेलन करने का निर्णय लिया है।  सम्मेलन के माध्यम से कृषि कानून की विशेषताओं को किसानों तक पहुंचाने की तैयारी भाजपा की है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने कहा कि निजी स्वार्थ के कारण कांग्रेस सहित अन्य पार्टियां किसानों को भ्रमित करने का लगातार प्रयास कर रही हैं, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने कृषि से संबंधित ऐतिहासिक सुधारों के माध्यम से कई दशकों से चले आ रहे बंधनों से अन्नदाताओं को मुक्त करने और किसानों की उपज को दोगुनी करने का प्रयास किया है। इन सुधारों से किसानों को बिचौलियों से मुक्ति मिलेगी।

भाजपा ने सम्मेलन के लिए प्रमंडलीय प्रभारियों की भी घोषणा की है। संताल परगना के देवघर में होने वाले सम्मेलन की जवाबदेही नारायण दास, पलामू प्रमंडल के मेदिनीनगर में प्रस्तावित सम्मेलन के लिए विधायक भानुप्रताप शाही, निरसा में होने वाले उत्तरी छोटानागपुर सम्मेलन के लिए विधायक अपर्णा सेनगुप्ता और इंद्रजीत महतो होंगे, जबकि रांची के कांके में प्रस्तावित दक्षिणी छोटानागपुर के सम्मेलन की प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर और विधायक समरीलाल बनाए गए हैं। इसी तरह घाटशिला में प्रस्तावित कोल्हान प्रमंडल के सम्मेलन की जवाबदेही पूर्व विधायक लक्ष्मण टुड्डू को सौंपी गई है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।