Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Meat Smuggling: हटिया में आटो से हो रही थी प्रतिबंधित मांस की तस्करी, आक्रोशित लोगों ने एक को पकड़ा... धुनाई के बाद किया पुलिस के हवाले

Banned Meat Smuggling आटो से प्रतिबंधित मांस की तस्करी के मामले में रांची के हटिया में आक्रोशित भीड़ ने हटिया चांदनी चौक के पास तस्करी किए जाने वाले आटो को पकड़ लिया। तस्करी में संलिप्त एक पकड़ा गया जबकि दूसरा फरार हो गया। धुनाई के बाद पुलिस के हवाले किया।

By Sanjay KumarEdited By: Updated: Sat, 12 Mar 2022 07:05 AM (IST)
Hero Image
Banned Meat Smuggling: हटिया में आटो से हो रही थी प्रतिबंधित मांस की तस्करी

तुपुदाना, जासं। Banned Meat Smuggling झारखंड की राजधानी रांची के हटिया इलाके में आटो से प्रतिबंधित मांस की तस्करी हो रही थी। इसकी जानकारी मिलने के बाद लोग आक्रोशित हो गए। आक्रोशित भीड़ ने शुक्रवार की सुबह हटिया चांदनी चौक के पास संबंधित आटो को पकड़ लिया। आटो में सवार एक पकड़ा गया, जबकि दूसरा फरार हो गया। प्रतिबंधित मांस मिलने के बाद वहां हंगामा शुरू हो गया। आक्रोशित भीड़ ने तस्कर की जमकर धुनाई की। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

कई बार पुलिस को दी जानकारी, लेकिन नहीं पकड़े गए तस्कर

हंगामा कर रहे स्थानीय लोगों का कहना था कि इस इलाके से होकर लगातार प्रतिबंधित मांस का तस्करी हो रही थी। कई बार मामले की जानकारी पुलिस को दी गई थी, लेकिन तस्कर नहीं पकड़े गए। इसबीच स्थानीय लोगों ने आटो को घेर कर रोक लिया। तलाशी के दौरान आटो से प्रतिबंधित मांस बरामद किया गया। मांस के बरामद होते ही स्थानीय लोग भड़क गए। इसकी सूचना मिलने के बाद जगन्नाथपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। भीड़ से युवक को बचाकर आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। घायल युवक अपर हटिया निवासी जलील खान, पिता रमजान खान है। उसके पास से पुलिस ने आटो व उसमें रखा प्रतिबंधित मांस जटत कर लिया। जबकि हंगामा करने वालों को कार्रवाई के आश्वासन पर शांत कराया।

लंबे समय से कर रहा था तस्करी

पकड़े गए आरोपित ने पुलिस की पूछताछ में बताया है कि वह लंबे समय से प्रतिबंधित मांस की तस्करी कर रहा था। उसके खिलाफ जगन्नाथपुर थाने के एएसआई बाबूलाल यादव के बयान पर एफआइआर दर्ज की गई है। उसे शनिवार को जेल भेजा जाएगा। विश्व हिंदु परिषद, बजरंग दल व स्थानीय लोगों का कहना था कि इस इलाके में लगातार प्रतिबंधित मांस की तस्करी हो रही है। हटिया टीओपी को इसकी लगातार जानकारी दी जाती रही है। इसपर पुलिस ने आगे नजर रखने और कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।