Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2024: चुनाव के दौरान बिहार-झारखंड की सीमाएं होंगी सील, अवैध गतिविधियों पर रखी जाएगी पैनी नजर

लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान बिहार-झारखंड की सीमाएं सील रहेंगी और इसको लेकर झारखंड व बिहार राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों ने शनिवार को स्थानीय प्रखंड सभागार में बैठक की। चुनाव आयोग ने दोनों राज्यों के अधिकारियों को ये बैठक करने निर्देश दिए हैं। इस बैठक में निष्पक्ष चुनाव कराने और सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर चर्चा हुई।

By Ketan Anand Edited By: Shoyeb Ahmed Updated: Sat, 06 Apr 2024 06:43 PM (IST)
Hero Image
मुख्य पथ पर मार्च करते औरंगाबाद व पलामू के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी

संवाद सूत्र, हरिहरगंज (पलामू )। Bihar-Jharkhand Borders News: लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर झारखंड व बिहार राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक शनिवार को स्थानीय प्रखंड सभागार में आयोजित हुई।

पलामू उपायुक्त शशि रंजन व औरंगाबाद के जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देश पर दोनों राज्य के अधिकारियों की बैठक हुई है। इसमें सूचना का आदान-प्रदान कर निष्पक्ष चुनाव कराने के साथ- साथ सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर विशेष चर्चा की गई।

अवैध गतिविधियों पर रखी जाएगी पैनी नजर

बॉर्डर क्षेत्र के चेकपोस्ट से अवैध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाएगी। चुनाव के दौरान झारखंड व बिहार की इंटरस्टेट सीमाएं सील होंगी। वहीं पलामू एसपी रीष्मा रमेशन व औरंगाबाद एसपी स्वप्ना जीमेश्राम ने बताया कि चुनाव को लेकर संवेदनशील इलाकों में एरिया डोमिनेशन का कार्य लगातार जारी है।

बताते चलें कि पहले चरण में 19 अप्रैल को बिहार के औरंगाबाद संसदीय क्षेत्र में चुनाव होना है। औरंगाबाद की सीमा झारखंड के पलामू जिले के हरिहरगंज से सटा हुआ है।

बैठक में ये हुए शामिल

बैठक में पलामू डीडीसी रवि आनंद, सहायक समाहर्ता रवि कुमार, नगर आयुक्त जावेद हुसैन, हुसैनाबाद एसडीओ पीयूष सिन्हा, छतरपुर एसडीओ हीरा कुमार, औरंगाबाद एसडीओ संजय कुमार पांडेय, भूमि सुधार उपसमाहर्ता बिजय केरकेट्टा, छतरपुर डीएसपी नौशाद आलम, औरंगाबाद सदर 2 डीएसपी अमित कुमार शामिल थे।

अधिकाियों ने किया दोनों राज्य की सीमा पर फ्लैग मार्च

इसके पहले अधिकारियों ने दोनों राज्य की सीमा पर फ्लैग मार्च कर आम लोगों से निर्भिक होकर भयमुक्त वातावरण में लोकतंत्र के महापर्व में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का संदेश दिया।

मौके पर औरंगाबाद जिला के अभियान एसपी, सीआरपीएफ कमांडेंट, हरिहरगंज बीडीओ कुमार अरविंद बेदिया इंस्पेक्टर चंदन कुमार, पिपरा थाना प्रभारी बिमल कुमार, अंबा थानाध्यक्ष राहुल राज, कुटुंबा थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह, टंडवा थानाध्यक्ष रामजी प्रसाद, नबीनगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय, ढिबरा थानाध्यक्ष रितेश उपाध्याय सहित कई अधिकारी शामिल थे।

ये भी पढे़ं-

Lok Sabha Election 2024: झारखंड की इस लोकसभा सीट से CPI ने की चुनाव लड़ने की घोषणा, इन्हें बनाया उम्मीदवार

Kalpana Soren: तो हो गया फाइनल... इस सीट से चुनाव लड़ेंगी कल्पना सोरेन, JMM विधायक दल की बैठक में फैसला

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।